25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाते हैं अशोक के पत्ते के ये उपाय, घर में आती है सुख-शांति और खुशहाली!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में विवाहित जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों का पालन करने से आप अपने घर में वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। वास्तु के नियमों में से एक अशोक के पेड़ की पत्तियों का उपाय भी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव रहता है या दोनों के बीच हमेशा ही अनबन बनी रहती है, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय बेहद लाभदायक होता है। अशोक का पेड़ आपको बेहद आसानी के साथ मिल जाता है। अधिकतर लोग इस पेड़ को अपने घर में शौक के लिए लगाते हैं। वास्तु के मुताबिक, यदि आप अपने घर में अशोक के पेड़ को लगाते हैं, तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, और जीवन में खुशहाली आती है। वहीं इस पेड़ के पत्तों का उपाय करने से पति पत्नी के बीच की अनबन ए दूर होती है और उनके बीच प्यार बढ़ने लगता है। चलिए जाने वास्तव में बताए गए अशोक के पेड़ की पत्तियों के सरल उपाय।

अशोक के पेड़ की पत्तियों के उपाय

अशोक के पत्ते

ये भी पढ़े लाल किताब के ये टोटके मात्र 24 घंटों में दिला सकते हैं आपको सभी समस्याओं से छुटकारा, जानिए कौनसे हैं ये खास उपाय ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपका जीवन साथी हमेशा ही तनाव में रहता है या फिर पति पत्नी के बीच हमेशा मन बने रहते हैं, तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय बेहद लाभदायक माना जाता है।  इस उपाय को करने के लिए आपको अशोक के पेड़ के साथ पत्ते लेने हैं और इन्हें भगवान के सामने रख देना है। जब यह पत्ते सूख जाए तो इन्हें हटाकर सात नए पत्ते रख दे। मान्यताओं के अनुसार यदि आप ऐसा करते हैं तो केवल कुछ ही दिनों आपके वैवाहिक जीवन में चल रहे हैं सभी तनाव समाप्त हो जाते हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो आप इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ को घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली आती है। मान्यताओं के अनुसार यदि आप इन पत्तियों को देवी-देवताओं के चरणों में अर्पित करते हैं तो इससे आपको मनचाहा फल प्राप्त होता है। वही कहा यह भी जाता है कि ऐसा करने से भगवान बहेद जल्द आपसे खुश होते हैं।

वास्तु के अनुसार, अगर आपके भी घर में आए दिन झगड़े होते हैं या फिर सभी के बीच मनमुटाव रहता है तो आपको अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी में मिलाकर नहाना चाहिए। फिर इसके बाद आपको अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के पास रख देना है। ऐसा आपको लगातार 42 दिन तक करना है इससे आपके वैवाहिक जीवन में फिर से खुशहाली लौट आती है।

Advertisement

ये भी पढ़े जानें, गुरुवार का व्रत करने से क्या होता है, इसका उद्यापन कब होता है और इस व्रत में क्या खाना चाहिए ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles