12.1 C
Delhi
सोमवार, दिसम्बर 11, 2023
Recommended By- BEdigitech

रूस के पर्म विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावर ने की गोला बारी

रूस के एक विश्वविद्यलय में एक अज्ञात हमलावर ने अन्धाधुंद गोलियां बरसा दी जिसमे 8 छात्रों की मौक़े पर ही मौत होगयी और कुछ घायल होगये। बताया जा रहा है कि सोमवार के दिन पर्म विश्वविद्यालय आने सामान्य दिनों के जैसे चल रहा था लेकिन अचानक वहां से गोलियां चलने की आवाज़ आने लगी और देखते देखते विश्वविद्यालय में भगदड़ मच गई इस गोलाबारी में 8 छात्रों की जान चली गयी और 10 से अधिक घायल हो गए है जिनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है ,और अब उस हमलावर के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है, पर्म विश्वविद्यालय से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे छात्र अपनी जान बचाने के लिए क्लास रूम की खिड़कियों से कूद रहे है। और इस वीडियो ने पूरे रूस में सनसनी फैला दी है।

प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान तिमूर बेकमासुरोव के तौर पे हुई है , अभी इसने ऐसा क्यों किया इसका पता लगना बाकी है।

बताया जा रहा है हमलवार काफी आधुनिक हथियार से लैस था अगर समय रहते उसको मार नही गिराया जाता तो काफी नुकसान पहुँचा सकता था। अभी सुरक्षा एजेंसी इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

Recommended By- BEdigitech

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles