31.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नवरात्रों में शुरू होगी यूपी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

चार महीने दूर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर अब सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है, इसी क्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी कांग्रेस को पुराना मुकाम हासिल कराने के लिए बड़े अभियान की तैयारी में लगी हुई है। बता दें कि, बीते सोमवार को दो हफ्ते के बाद प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची और पहुंचते ही उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठकों का दौर शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी अब चुनावी तैयारियों को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसी को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के सिलसिले को लेकर बैठकों में विस्तार से चर्चा कर रही हैं। इतना ही नहीं चुनाव के लिए उनके द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी का ध्यान इस वक्त केवल संगठन में चल रही खींचतान को थामने पर केंद्रित है और इसी को देखते हुए वह नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करने जा रही है।

बता दें कि, प्रियंका गांधी पार्टी यूपी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही है और जमीनी हकीकत को जानने के प्रयासों में जुटी है और ऐसा इसलिए है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतारा जा सके। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के पदाधिकारियों और सलाहकारों के साथ बैठक कर 2022 में चुनाव अभियान का खाका तैयार कर रही हैं।

Advertisement

बताते चलें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नवरात्रि से पूरे यूपी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का शंखनाद करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस के द्वारा हर मंडल में एक बड़ी जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। प्रियंका गांधी वाराणसी के रोहनिया में 2 अक्टूबर से अपनी रैलियों का सिलसिला शुरू कर देंगी और आगामी 7 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की भी शुरुआत हो जाएगी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles