39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने 14 साल की कड़ी मेहनत और बन गए SDM! ऐसी है इनकी कहानी

वो कहते हैं न कि मेहनत का फल मीठा ही होता है!

इसका सबसे बड़ा उधारण हैं, यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल श्याम बाबू । जिन्होंने 14 साल की कड़ी मेहनत करने के बाद SDM का पद हासिल किया। श्याम बाबू ने 2016 में UPSC का एग्जाम दिया था। UPSC की परिक्षा में उनकी 52वीं रैंक आई और वो SDM बन गए।

लेकिन हर सफलता के पीछे संघर्ष बहुत होता है। उनका यहां तक का सफर भी इतना आसान नहीं रहा। 12वीं पास करते ही वह पुलिस में भर्ती हो गए थे, उस समय उनकी उम्र केवल 19 साल की थी। वे करीब 14 साल तक वे प्रयागराज मुख्यालय में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात थे। पुलिस में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। यहां पर नौकरी करते हुए ही उन्होंने ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन भी किया।

वे करीब 10 साल से UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। पहले पांच प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन छठी बार में वे SDM बने थे। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें वो मिल गया जिसके लिए उन्होंने इतनी कड़ी मेहनत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई उमेश को भी पढ़ाया और उनके बडे़ भाई भी अफसर हैं।

Advertisement

ये भी पढ़े किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें और…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles