29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: इस तरह की तस्वीरें है घर में तो हो सकती है धन-दौलत की कमी, नजरअंदाज करने पर होता है अशुभ!

नई दिल्ली: व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र विशेष महत्व रखता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करने पर घर में वास्तु दोष लग जाते हैं और वे हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं। अगर घर में वास्तु के हिसाब से कोई कमी रह जाती है तो घर में वास्तु दोष लग जाता है। ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। धन-दौलत का नुकसान होने लगता है। इसलिए घर में वास्तु का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

इस तस्वीर से घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर की एनर्जी पर बहुत ध्यान दिया जाता है। घर के अंदर आने वाली एनर्जी या फिर उसके अंदर की वस्तुएं कैसी एनर्जी या भाव को प्रकट करती हैं, उसका भी बड़ा महत्व होता है। घर में हम कई बार ऐसी पेंटिंग्स या तस्वीरें लगा देते हैं, जो हमारे और परिवार के लिए अशुभ होती है। कई बार ये पेंटिंग्स और तस्वीरें नकारात्मकता को बढ़ावा देती है, जिससे वहां रहने वाले लोगों की सोच प्रभावित होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किस तरह की तस्वीर या पेंटिंग्स घर में नहीं लगानी चाहिए।

इन तस्वीरों भूलकर भी न लगाए घर में

• घर के अंदर कभी भी डूबते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह दिन के खत्म होने और रात के प्रारंभ का प्रतीक है। रात को नकारात्मक माना जाता है।

• अपने किसी पूर्वज की तस्वीर को घर के मंदिर में न लगाएं। लगाना ही है तो उसे घर के दक्षिणी दीवार पर लगाएं।

Advertisement

• पति-पत्नी या परिवार की तस्वीरें दक्षिण दिशा या नैऋत्य या पश्चिमी वायव्य दिशा में नहीं लगाना चाहिए, इससे रिश्ते प्रभावित होते हैं।

• आग या समुद्र में डूबते जहाज की तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए, यह अशुभ माना जाता है।

• घर के अंदर युद्ध, ज्वालामुखी, तेज बारिश, तूफान आदि से संबंधित तस्वीरें या पेंटिंग्स नहीं लगानी चाहिए। यह घर के अंदर सुख और शांति के लिए अशुभ होता है।

• घर में हिंसक जानवरों की तस्वीरें या पेंटिंग्स न लगाएं। य​ह वहां रहने वाले लोगों की सोच को प्रभावित करता है।

• महाभारत, विशाल पेड़, बिलखते बच्चों, ताजमहल, कांटे वाले पेड़ और पौधों की भी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इनको नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles