22.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

वेटरन कन्नड़ अभिनेता शिवराम नहीं रहे, 1972 में फिल्म ‘हृदय संगम’ का किया था निर्देशन

शनिवार को कन्नड़ सिनेमा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता शिवराम का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

अभिनेता को 30 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने आवास पर पूजा करते समय अचानक गिरने और ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए डॉक्टर उनकी सर्जरी नहीं कर सके। बाद में उनकी हालत में कभी सुधार नहीं हुआ। एक बहुमुखी प्रतिभा वाले शिवराम ने छह दशकों की अपने शानदार करियर में एक चरित्र अभिनेता, हास्य अभिनेता और समानांतर भूमिकाओं के रूप में काम किया था।

आपको बता दें कि शिवराम ने एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू की थी। और पुट्टन्ना कनागल, संगीतम श्रीनिवास राव और सीताराम शास्त्री जैसे महान निर्देशकों के साथ काम किया था। अभी भी कन्नड़ दर्शकों के बीच नागरहावु’ और ‘शुभमंगला’ में उनकी भूमिकाएँ पसंद की जाती हैं।

Advertisement

1972 उनके के लिए और भी खास था। शिवराम ने 1972 में फिल्म ‘हृदय संगम’ का निर्देशन किया था। साथ ही कन्नड़ और तमिल में कुछ फिल्मों का निर्माण किया था, जिसमें ‘धर्म दुआराई’ भी शामिल है। धर्म दुआराई में सुपरस्टार रजनीकांत ने काम किया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिवराम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि यह जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “यह कन्नड़ फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।”

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles