40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

विक्रांत ने अपनी पत्नी मोनालिसा पर किया ऐसा खुलासा कि चलते शो में छलक पड़े भोजपुरी क्वीन के आंसू ?

भोजपुरी सिनेमा का नाम लेते ही अपने आप भोजपुरी क्वीन मोनालिसा का नाम आ ही जाता है। आज मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं है और उनके सितारें बुलंदी के आसमान पर है। फिल्हाल मोनालिसा स्टार प्लस के एक शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है।

इससे पहले मोनालिसा को बिग बॉस में भी देखा गया था और बिग बॉस का सेट ही वो जगह थी जिसने मोनालिसा की जिंदगी में नया चेप्टर जोड़ा था क्योंकि यहीं उनकी शादी भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी।

इसके बाद इस जोड़ी को जनता से खूब प्यार और सम्मान मिला क्योंकि दोनों हर परिस्थिति में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। जिसे कई बार मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती है।

दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जाता है लेकिन इसी के बीच विक्रांत ने मोनालिसा को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसको सुनकर मोनालिया अपने आंसूओं को छूपा ना पाई और एक-एक कर उनके आंसू उनकी आंखों से बहने लगे।

Advertisement

अब अगर आप सोच रहे है कि क्या विक्रांत ने मोनालिया के पास्ट से जुड़ी कोई बात कह दी या फिर क्या दोनों अलग होने वाले है तो हम आपको बता दें कि आप बिल्कुल गलत सोच रहे है। दरअसल हुआ ऐसा कि स्टार प्लस पर दिखाए जा रहे शो में।

सभी जोड़ियां अपने-अपने बारे में बता रही थी और इसी बीच नंबर आया विक्रांत और मोनालिया की जोड़ी का इस दौरान विक्रांत ने एक ऐसी घटना का जिक्र कर दिया। जिसमें मोनालिसा उनकी हिम्मत बनकर खड़ी हुई थी।

फिर क्या था इसे सुनकर मोनालिया इमोशनल हो गई और रोने लगी। अब ऐसा विक्रांत ने कौनसा किस्सा साझा किया कि जिसने मोनालिसा के आंसू निकाल दिए। इसे जानने के लिए आपको हमारे साथ जुड़ा रहना पड़ेगा और विस्तार से खबर को पढ़ना होगा।

क्या कहा विक्रांत ने ?

बता दें कि स्टार प्लस पर दिखाए जा रहे शो स्मार्ट जोड़ी में एक क्वीज खेला जा रहा था, इस दौरान विक्रांत अपने बीते दिनों को याद करने लगे। इस बीच विक्रांत ने कहा कि सभी महिलाओं को एक घर का ख्याल रखना होता है लेकिन मोनालिसा एक नहीं बल्कि 4 घर का खयाल रखती हैं।

ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच ?

विक्रांत ने इस दौरान कहा कि मुझे आज भी याद है कि आज से 10 साल पहले मेरी मम्मी को पैरालिसिस का अटैक आया था लेकिन तब हम दोनों घर पर नहीं थे बल्कि हम मुंबई में मौजूद थे। यह सुनते ही मैं काफी परेशान हो गया।

पैसों की कमी से था परेशान ?

विक्रांत ने कहा कि, हालात ऐसे थे कि उस वक्त मेरे पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे, मैं परेशान होकर बाहर निकला तो मैंने देखा कि मोनालिसा फोन पर मेरी बहन से बात कर रही थी। पैसा तो ठीक है, लेकिन जिस तरह से वो मेरी बहन से बात कर रही थी, उसे देखकर मुझे लगा कि मैं धरती का सबसे लकी इंसान हूं।

मोनालिसा के छलके आंसू ?

जैसे ही विक्रांत ने यह बताया तो सारी बातें सुन मोनालिसा की आंखें छलक उठी और एकाएक उनके आंसू बहने लगे।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles