35.1 C
Delhi
बुधवार, मई 8, 2024
Recommended By- BEdigitech

इन उपायों के साथ करें साल 2022 का स्वागत, पूरे साल नेगेटिविटी नहीं भटकेगी पास ?

नए साल के स्वागत के लिए हर कोई अपनी-अपनी तैयारियों में लगा हुआ है और तैयारियां जरूरी भी है क्योंकि हम सभी चाहते है कि नया साल हमारे जीवन के लिए सकारात्मक में बदलाव लेकर आए क्योंकि साल 2021 हमारे जीवन का ऐसा साल रहा है। जिसमें कई लोगों ने अपने परिवार को खोया तो कई लोगों ने अपने रोजगार खोए।

किसी का काम बंद हुआ तो किसी के सपने टूटे। साल 2021 हम सभी के लिए नेगेटिविटी से भरा रहा और इसी को देखते हुए अब हर कोई चाहता है कि साल 2022 सभी के लिए सकारात्मक रहे और किसी को भी आने वाले साल में किसी परेशानी का सामना ना करना पड़ें।

इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए कपूर के कुछ उपाय लेकर आए है क्योंकि हिंदू धर्म में कपूर को बेहद पवित्र माना जाता है और अगर आप कपूर के इन उपायों को करते है तो आपका घर पूरे साल खुशियों से भरा रहेगा और आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।

तो चलिए जानते है साल 2022 के लिए कपूर के कुछ उपाय ?

कपूर करता है नकारात्मक ऊर्जा को खत्म
हम सभी के घरों में पूजा, हवन और आरती के समय कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर के अंदर से जो धुआं निकलता है उस से घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

Advertisement

धन प्राप्ति के लिए कपूर का उपाय
अपनी रसोई की सफाई करें और इसके बाद एक कटोरी लेकर उसमें कपूर और लौंग को जलाकर रख दें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से घर में घर में बरकत और पैसा दोनों बने रहते है।

नहाने के वक्त कपूर का उपाय
जब आप नहाने जाए तो अपने पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डाल लें इसके बाद उस पानी से स्नान कर लें। ऐसा माना जाता है कि नहाने के वक्त कपूर के इस्तेमाल से एक तो हमारे शरीर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और दूसरा कुंडली में राहु-केतु और शनि के दोष भी दूर होते है।

गृह क्लेश को करता है समाप्त
अगर आपके घर में हर रोज किसी ना किसी बात को लेकर गृह क्लेश होता है। तो आपको अपने घर में सुबह-शाम कपूर पर देसी घी डालकर जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कपूर और घी के मिलने से जो धुआं निकलता है। उससे घर में सुख और शांति का वास होता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles