29.1 C
Delhi
मंगलवार, मार्च 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

19 सितंबर साल 2007 वो दिन जब युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की हर एक बोल पर जड़ें थे छक्के, जानिए क्या रही थी 6 छक्कों के पीछे की असल वजह ?

तारीख थी 19 महीना था सितंबर और साल था 2007 जानते है इस दिन में क्या खास है। अगर आप क्रिकेट के फैन है तो जरूर यह दिन आपको याद होगा लेकिन अगर नहीं तो आज हम आपको इस दिन की पूरी जानकारी देने वाले है।

19 सितंबर वही दिन है जब युवराज सिंह ने आज से 15 साल पहले भारतीय क्रिकेट में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। दरअसल मैच था टी-20 वर्ल्ड कप और जगह थी साउथ अफ्रिका का डरबन शहर। इस दौरान युवराज सिंह ने अपने बल्ले का जादू दिखाते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की सभी 6 गेंदों पर छक्के जड़ दिए थे।

इस पर जब भी युवराज सिंह बात करते है तो वह कहते हुए नजर आते है कि उन्हें भी कभी विश्वास नहीं होता कि उन्होंने 6 बोलो पर 6 छक्के मारे थे लेकिन यह संभव हुआ और उनके द्वारा हुआ इसके लिए वह हमेशा गर्व महसूस करते है।

किस वजह से जड़े थे युवराज सिंह ने 6 छक्के ?

क्रिकेट में कभी भी कुछ भी होना स्वाभाविक नहीं होता। किसी भी घटना के होने के पीछे कोई ना कोई वजह जरूर होती है। तो यह 6 छक्के भी कैसे सामान्य हो सकते थे। दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि युवराज सिंह बेटिंग कर रहे थे और बोलिंग पर थे एंड्रयू फ्लिंटॉफ।

Advertisement

युवराज सिंह बताते है कि जब वह बैटिंग कर रहे थे तो उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ की आखिरी 2 बोलों पर चौके जड़ दिए थे। लेकिन युवराज सिंह के द्वारा ऐसा करना फ्लिंटॉफ को अच्छा नहीं लगा इसके बाद जब फ्लिंटॉफ अपना ओवर समाप्त कर वहां से जाने लगे।

तो कुछ बड़बड़ाने लगे इसपर जब युवराज सिंह ने फ्लिंटॉफ से पूछा कि सॉरी मुझे समझ नहीं आया तो गुस्से में फ्लिंटॉफ ने युवराज को कह दिया कि बाहर मिलो मैं तुम्हारा गला काट दूंगा। इसपर काफी विवाद भी हुआ था और इस विवाद को खत्म करने के लिए अंपायर को बीच में आना पड़ा था।

युवराज सिंह बताते है कि उन्हें इस दौरान फ्लिंटॉफ की वो बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने इस दौरान मन ही मन यह ठान लिया था कि वह आने वाली सभी गेंदों पर अब छक्के मारेंगे फिर क्या था युवराज सिंह को आ गया गुस्सा और उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 की 6 गेंदों पर छक्के जड़ दिए थे।

युवराज सिंह ने 16 बोलों में बनाया अर्धशतक ?

इस दौरान युवराज सिंह ने एक और खिताब अपने नाम किया था। बताया जाता है कि इस मैच में उन्होंने 16 बोलों में 58 रन बनाकर सबसे जल्दी अर्धशतक बनाने का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके मारे थे।

भारत ने जीता मैच ?

अगर बात करें इस मैच की तो इसमें भारत को जीत हासिल हुई थी। इस दौरान भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में भारत ने इंगलैंड के सामने 219 रन का टारगेट दिया था। जिसे इंगलैंड पूरा नहीं कर पाया और भारत ने इस मैच में 18 रनों के साथ जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़े – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना के बारे में जानें कुछ रोचक बातें !

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles