32.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने अपने प्रथम चरण के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया की पूरी, 78 लोगों ने पेश की दावेदारी, जल्द की जा सकती है घोषणा.

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए कांग्रेस की तैयारियां तो पहले से ही तेज थी लेकिन अब कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को भी लगभग पूरा कर लिया है और जल्द ही कांग्रेस अपने प्रथम चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। बताया जा रहा है कि अब तक कुल 78 लोगों ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
इनमें से कुछ लोगों ने अपना आवेदन पत्र जिले की कार्यकारिणी को सौंपे हैं तो कुछ दावेदारों ने पत्र राज्य की कार्यकारिणी को सौंपा है। बता दें कि, इन दावेदारों में सबसे अधिक फूलपुर और कोरांव विधानसभा सीट के लिए आवेदन पेश किए गए है, जहां दोनों विधानसभाओं में 10-10 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसी को देखते हुए अब कांग्रेस और देरी ना करते हुए जल्द ही अपना चयन पूर्ण कर सकती है।
इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का नाम तीन हफ्ते पहले घोषित किया जा चुका है।
बता दें कि, चुनावों की नजदीकी को देखते हुए कांग्रेस ने दावेदारों को अपने नामों की दावेदारी पेश करने के लिए 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक की समयसीमा तय की थी। जिसके बाद बीते रविवार को यह समयसीमा समाप्त हो गई।
पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा बताया जा रहा है कि, इस समयसीमा के अंतराल अब तक कुल 78 दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है और यह सभी लोग पार्टी के कैडर से जुड़े हैं।
इस पर गंगापार के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक के समय में गंगापार की पांच विधानसभा सीटों पर 35 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की जिनमें से सबसे अधिक आवेदन फूलपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं। इस विधनसभा में करीब 10 लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

सुरेश यादव ने कहा कि, अन्य विधानसभाओं में उनके पास सोरांव से सात, प्रतापपुर से तीन, हंडिया से चार, फाफामऊ से पांच दावेदारों के आवेदन आए हैं। जिनमें से छह लोग ऐसे है जिन्होंने अपना आवेदन यूपी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया है।
वहीं, यमुनापार से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी का कहना है कि यमुनापार की चार विधानसभा सीटों के लिए 31 दावेदारी पेश की गई। जिनमें से कोरांव से 10, बारा से पांच, करछना से सात और मेजा से छह लोगों ने दावेदारी पेश की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद की माने तो शहर उत्तरी से दो, शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पांच और दक्षिणी से पांच लोगों ने अपना आवेदन पेश किया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles