36.7 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

अधिक चाय का सेवन पहुंचाता है आपकी सेहत को नुकसान, घेर लेती है ये बड़ी बीमारियां !

नई दिल्ली: अक्सर हम लोग अपने दिन की शुरूआत चाय के साथ करते है। यदि सुबह दूध वाली चाय ना मिले तो चाय की तलब अधूरी रह जाती है और आलास आने लगता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें हर एक से दो घंटे में चाय चाहिए होती है, चाय से ही अक्सर उनकी थकान मिटती है। परंतु क्या आप जानते है चाय का सेवन हमारी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चाय का अधिक सेवन करने से शरीर को होने वाले नुक्सान बताने जा रहे हैं।

Table of Contents

एसि़डिटी की समस्या

यदि आप भी रोज सुबह खाली पेट ही चाय का सेवन करते है ये आपके लिए एसिडिटी की समस्या को खड़ी कर सकता है। चाय का अधिक सेवन आपा पेट भी फूला सकता है और चाय में पाए जाने वाला कैफिन पेट में गैस बनता है।

अनिंद्रा की समस्या

अधिक चाय का सेवन से आपको अनिंद्रा की भी परेशानी हो सकती है। यदि हमें प्राप्त नींद ना मिले तो हमारे साथ स्किन प्रॉब्लम और तनाव जैसी समस्या खड़ी होने लगती हैं।

Advertisement

ब्लड प्रेशर

हद से ज्यादा चाय का सेवन करने से हमारे ब्लड प्रेशर पर भी इसका असर पड़ता है। यदि आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो ऐसे में चाय का कम स कम सेवन करें। इसका अधिक सेवन आपको परेशानी में डाल सकता है।

पिंपल

ज्यादा चाय पीने से हमारी बॉडी हारमोंस असंतुलित होने शुरू हो जाते है। इस वजह से हमारे शरीर व चेहरे पर पिंपल और एक्ने होनें लगते है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से हें डिहाइड्रेशन का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें दूध वाली चाय में कैफीन मौजूद होता है जो शरीर का पानी सोखने का काम करता है और  इस ही वजह से डिहाइड्रेशन भी होने लगता है।

घबराहट होना

अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से हमारे साथ घबराहट की परेशानी भी खड़ी हो सकती है। आपको बता दें चाय में पाये जाने वाला टैनिन घबराहट का कारण बनता है।

ये भी पढ़े दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सेवन करने से महिलाओं को मिलते है गजब के फायदे, जानिए कैसे ?

ये भी पढ़े अगर आप भी है “टी लवर” तो जरूर पढ़े ये खबर, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles