34 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

जांघों की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये सरल टिप्स, बहुत जल्द दिखने लगेगा फायदा !

नई दिल्ली: बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के चलते आज मोटापे की समस्या आम हो गई है। अधिकतर लोगों के साथ चर्बी शरीर के कुछ कुछ हिस्सों में बढ़ने लगती है जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों के जांघों पर काफी चर्बी जमा हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें उठने-बैठने और यहां तक की  चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर इस समस्या से महिलाएं त्रस्त रहती है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान है तो बेशक ये आर्टिकल आप ही के लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जांघ पर बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है।

cycling

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार,  जांघ पर बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए आप साइकिलिंग कर सकते है। इससे जांघों को पतला करने में बहुत ज्यादा मदद मिलती है।

जांघों की चर्बी को कम करने के लिए जंपिंग जैक्स का भी सहारा ले सकते है। इ एक्सरसाइज को करने से आपको बहुत जल्द अपनी जांघो से चर्बी कम होती दिखेगी। जंपिंग जैक्स एक्सरसाइज करने के लिए आपको खड़े हो जाना है, इसके बाद हाथ-पैर, दोनों को अच्छी तरह से फैला लेना है। इसके बाद आपको जंप करते हुए अपने हाथों को फैला कर सिर के ऊपर ले जाना है और फिर नीचे आते हुए हाथों को भी नीचे कर लेना है।

यदि आप अपने बढ़ते वजन या फिर शरीर के किसी भी हिस्से में बढ़ती हुई चर्बी को लेकर परेशान रहते है तो ऐसे में आपको रोजाना दौड़ना चाहिए। बता दें दौड़ लगाना हमारे शरीर के लिए सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। अपनी जांघों की चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना सुबह दौड़ लगा सकते है।

Advertisement

जांघों की चर्बी को घटाना के लिए आप  कार्डियो एक्सरसाइज को भी कर सकते है। कार्डियो करने से आपकी जांघों की मासंपेशियां मजबूत बनती है और मौजूदा चर्बी भी कम होती है।

एक्सरसाइज के साथ साथ आपको अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देना चाहिए, अच्छी और हेल्थी डाइट के साथ भी आप शरीर की चर्बी को कम कर सकते है। इसके अलावा आपको मीठा और नमकीन खाने का कम से कम सेवन करना है।

ये भी पढ़े अगर आप भी करते है चुकंदर के जूस का सेवन तो हो जाएं सावधान वर्ना हो सकते है ये नुकसान ?

ये भी पढ़े दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सेवन करने से महिलाओं को मिलते है गजब के फायदे, जानिए कैसे ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles