40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

आखिर कैसे पढ़ सकते हैं बिना व्हाट्सएप चैट खोलें किसी का मैसेज, आइए जानते है ?

आज व्हाट्सएप का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहे है और करोड़ों मैसेज का आदान-प्रदान व्हाट्सएप पर रोजाना होता है लेकिन इसके बावजूद भी कई मैसेज ऐसे होते है जिन्हें हम खोलना नहीं चाहते परंतु पढ़ना जरूर चाहते है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हां चाहते तो हम भी है लेकिन क्या यह संभव है, तो हम आपको बता दें कि शायद पहले तो नहीं पर आज जरूर संभव है। तो आज हम आपको यही ट्रिक्स बताने वाले है जिसको जानने के बाद आप भी बिना किसी चैट को खोलें मैसेज को पढ़ पाएंगे।

क्या है तरीका ?

अब अगर आप भी व्हाट्सएप के इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते है तो आप इस विकल्प को आजमा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर आना होगा फिर आपको अपनी होम स्क्रीन को कुछ देर तक दबा कर रखना है।

Advertisement

विजेट्स का ऑप्शन

फिर आपको स्क्रीन पर विजेट्स का ऑप्शन नजर आएगा, इसके बाद आपको इस पर क्लिक करना है। तो आपके सामने अलग-अलग सेटिंग या ऐप के शॉर्टकट नजर आने लगेंगे, यहीं आपको व्हाट्सएप का शॉर्टकट दिखेगा।

व्हाट्सएप विजेट

इसके उपरांत आपको व्हाट्सएप के 4×1 विजेट पर क्लिक करना है और उसे होल्ड करते हुए होम स्क्रीन पर लेकर आना है। फिर आपको इस विजेट को दबाकर रखना है जिससे यह एक्सपैंड हो जाएगा। फिर क्या आप बिना ऐप को खोलें ही व्हाट्सएप के मैसेज को पढ़ पाएंगे।

व्हाट्सएप वेब

यह तो हो गया एक तरीका इसके अलावा भी आप बिना चैट को खोलें मैसेज को पढ़ सकेंगे और यह तरीका है व्हाट्सएप वेब का इसमें आपको बस इतना काम करना है कि व्हाट्सएप वेब पर खुली चैट के पास आप अपने कर्सर को लेकर जाए। इसके बाद आपको उस चैट में आए मैसेज दिखने लगेगा।

नोटिफिकेशन सेटिंग

इसके अलावा आप एक और तरीके से बिना चैट को खोलें मैसेज देख सकते है और यह तरीका है नोटिफिकेशन सेटिंग में डिस्प्ले नोटिफिकेशन ऑन होमस्क्रीन को ऑन करके। इसके बाद जब आप इसे ऑन कर लेंगे तो आपको अपने मैसेज नोटिफिकेशन में दिखने लगेंगे, जिसे केवल आपको ड्रैग करके नीचे लाना होगा। इससे भी आप मैसेज को बिना चैट खोलें पढ़ पाएंगे।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles