नई दिल्ली: वैसे तो पेड़ पौधे लगाना अच्छी बात है इनसे हमारे आस पास का वातावरण तो ठीक रहता ही है साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह बड़ने लगता है। वास्तु शास्त्र में कई पेड़ पौधों को घर में लगना बेहद शुभ माना गया है इन्हीं में से एक बांस का पौधा भी होता है जिसे बेहद भाग्यशाली और शुभ माना जाता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में बताएं गए सबसे लोकप्रिय पौधों में से एक बांस का पौधा भी है ये घर में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास करता है और इसी से ही इसकी पहचान भी है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वास्तु शास्त्र में बताएं गए इस पौधे से होने वाले लाभों के बारें में बताने जा रहे है।
Table of Contents
बांस का पौधा
बांस के पौधे को अपने घर में आप कहीं भी रख सकते है लेकिन यदि आप इसे घर के अलग-अलग कोनों में रखते है तो इससे आपको अनेकों फायदें होते है। मान्याताओं के अनुसार, यदि आप अपने घर की पूर्व दिशा के कोने में इस पौधे को लागते हैं तो इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक ठाक बना रहता है। इसके अलावा यदि आप इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक स्थिति सुधरती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
ये भी पढ़े अगर बदलना चाहते हैं अपनी किस्मत तो एक बार जरूर करें गुड़हल फूल के ये खास उपाय ?
सकारात्मक ऊर्जा का होता है प्रवाह
चार डंठल वाले इस बास के पौधे को यदि आप अपने घर में लगाते है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है साथ ही ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ाता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधा का जुड़ावा हमारी प्रसिद्धि और धन से होता हैं, वहीं इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। माना ये भी जाता है कि किसी अपने को बांस का पौधा गिफ्त के तौर पर देने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
भूलें से भी ना करें ये गलती
आपको बता दें बासं का पौधा कई औषधीय गुणों के लिए पहचाना जाता है, आम तौर पर ये पौधें घर की हवा को शुद्ध करने का भी काम करते है। आपको बता दें इस पौधे की पहचान प्राकृतिक कीटाणुनाशक के रूप में भी की जाती है क्योंकि ये पर्यावरण को स्वच्छता है। वहीं इसको हमें कभी भी भूलकर भी खिड़की पास नहीं रखना चाहिए क्योकि ज्यादा धूप लगने से ये पौधा खराब भी हो जाता है और इससे फिर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है।