40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का जून 2022 तक का शेड्यूल, जानें कब-कब होंगे मुकाबले

BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम का जून 2022 तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम नवंबर 2021 से जून 2022 के बीच घरेलू सरजमीं पर 4 टेस्ट, 3 वनडे और 14 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। BCCI के अनुसार नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड, फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज, फरवरी-मार्च 2022 में श्रीलंका और जून 2022 में दक्षिण अफ्रीका की टीमें भारत का दौरा करेंगी।

इस बीच भारतीय टीम दिसंबर 2021- जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और अप्रैल-मई (2022) में इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का आयोजन होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद, नवंबर-दिसंबर में होने वाले मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहला टी-20 मुक़ाबला जयपुर, तो दूसरा और तीसरा मैच रांची और कोलकाता में 17 नवंबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा दोनों टेस्ट मैच कानपुर और मुम्बई में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच शुरू होगा 29 नवंबर से और दूसरा टेस्ट 7 दिसंबर से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 3 वनडे मैच 6 फरवरी 2022 से लेकर 12 फरवरी 2022 के बीच अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में खेले जाएंगे और 5 टी20 मैच का आयोजन कटक, विशाखापटनम और त्रिवेंद्रम में होगा। श्रीलंकाई के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट मैच बेंगलुरु और मोहाली में खेले जाएंगे। वहीं, 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जो मोहाली, धर्मशाला और लखनऊ में होंगे। दक्षिण अफ्रीकी का भारतीय दौरा 10 दिनों का होगा, जिसमें वो 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles