26.7 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
Recommended By- BEdigitech

भारत में आज भी वास करते हैं कई आदिवासी, आइए हमारे साथ जानिए माडिया जनजाति के बारे में

भारत में आज भी कई ऐसे स्थान है जहां पर बरसों से चली आ रही जनजातियां निवास करती है। इनका इतिहास काफी पुराना है। आज हम आपको बताएंगे  माडिया जनजाति के बारे में। माड़िया एक जनजाति है जो महाराष्ट्र के चन्द्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में, तथा छत्तीसगढ़ के बस्तर के जंगलों में पाई जाती है। ये लोग माड़िया भाषा बोलते है।

ये अबुझ माड़िया और दण्डामी माड़िया दो तरह के होते हैं- अबुझ माड़िया और बाईसन होर्न माड़िया। इन दोनों जनजातियों की संस्कृति आपस में मिलती जुलती है। अबुझ माड़िया अबुझमाड़ के पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करते है और बाईसन होर्न माड़िया इन्द्रावती नदी से लगे हुये मैदानी जंगलो में। जंगलों में निवास करने वाली इस जनजाति निवास ने आजतक अपनी मूल परंपरा और संस्कृति को सहेज कर रखा हुआ है। 

बाईसन होर्न माड़िया का नाम बाईसन इसलिए हैं, क्योंकि वे घोटूल में और खास अवसरों में नाचने के दौरान बाईसन यानी की गौर के सींगो का मुकुट पहनते है। इनके स्थानांतरित कृषि को झूम कहते हैं। दोनो उपजातियो की संस्कृति काफ़ी हद तक मिलती जुलती है।

ये दोनो ही बाहरी लोगों से मिलना जुलना पसन्द नहीं करते लेकिन दोनो में अबुझ माड़िया ज्यादा आक्रमक हैं। जब भी कोई व्यक्ति इनके इलाके में प्रवेश करता है तो यह असहज महसूस करते हैं और उनपर हमला कर देते हैं। ये नटखट स्वभाव के होते हैं। जबकी बाईसन होर्न माड़िया बाहरी लोगों के आने पर ज्यादातर जंगलो में भाग जाना पसन्द करते है।

Advertisement

हमारे देश में आपको और भी कई अलग-अलग अनोखी चीजें देखने के लिए मिलती हैं। जनजाति की बात करें तो यह भी अलग-अलग प्रकार की होती हैं। सबका रहने का तरीका, खान-पान,संस्क्रिती सब अलग होती है।

ये भी पढ़े 10 साल की इस बच्ची ने किया बड़ा कमाल, बिना ट्रेनिंग किये उठाया 102 किलो वजन

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles