25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

भूलकर भी न रखे घर में इस प्रकार की वस्तुएँ अन्यथा भंग हो सकती है घर की सुख शांति।

नई दिल्ली: अक्सर बहुत से लोग दिन रात मेहनत करने के बाद भी अपने जीवन में सफल नहीं हो पाते और ना ही अपने परिवार को खुश रख पाते। कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आपके घर का वास्तु दोष हो सकता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है घर में रखी हर एक वस्तु का सीधा सीधा संबंध घर के वास्तु से होता है यदि कोई वस्तु घर में गलती से या गलत स्थान पर होती है तो उस घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है और वास्तु दोष लग जाता है। ठीक इसी प्रकार यदि सभी वस्तुएं घर में अपने सही स्थान और सही दिशा में होती है तो वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वहीं कुछ वस्तु ऐसी होती है जो यदि टूट जाए या खराब हो जाए तो उनसे भी घर में वास्तु दोष आ जाता है।

Table of Contents

टूटे हुए बर्तन

टूटे हुए बर्तन

ये भी पढ़े घर में तुलसी का सूखना हो सकता है किसी अनहोनी का इशारा, जानिए क्या करें इसे टालने के लिए उपाय ?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आपके घर में टूटेया दरार वाले बर्तन है तो उनसे भी आपके घर में वास्तु दोष लग जाता है। इसलिए यदि आपके घर में जरा भी टूटेया दरार वाले बर्तन है तो उन्हें घर से बाहर कर दें। यदि आप इन बर्तनों में खाना खाते हैं तो इससे आपके घर में द्ररिद्रता आती है और कई बार आपको कर्ज लेने तक की नौबत भी पड़ सकती है।

टूटी हुई खाट

वास्तु के मुताबिक, यदि आप घर में टूटी हुई खाट का उपयोग करते हैं तो इससे भी वास्तु दोष लग जाता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर में टूटे या चटके बर्तन रखने से आर्थिक स्थिति खराब होती है और आपके घर में क्लेश होने लगते हैं। इसीलिए टूटी खाट या बर्तनों को घर से बाहर ही रखें।

Advertisement

आठ कोने वाला शीशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप कर्ज या किसी अन्य परेशानी से त्रस्त है तो उसे बाहर निकलने के लिए आपको उत्तर दिशा की तरफ अष्टकोणीय यानी 8 कोने वाला आईना लगाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ होता है और आपके जीवन में खुशहाली आने लगती है एवं सभी काम बनने लगते हैं।

ये भी पढ़े तुलसी के पौधे में भूलकर भी ना चढ़ाएं इस दिन जल, अन्यथा मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles