23.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

मनी प्लांट को लेकर भूलकर भी ना करें यह गलतियां, जाने वास्तु के यह विशेष नियम!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में धनवान बनने के बहुत से उपाय बताए गए हैं इन उपायों में से एक मनी प्लांट का पौधा लगाना भी होता है। बहुत से लोगों घर में आपने मनी प्लांट का पौधा लगे हुए देखा होगा। यह पौधा ना सिर्फ आपके घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपके लिए बेहद शुभ भी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से आपके साथ कभी भी आर्थिक परेशानियां खड़ी नहीं होती और इससे आपके घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। इसके अलावा माना यह भी जाता है कि जो व्यक्ति इस प्लांट को अपने घर में लगाता है उससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और उस पर अपनी कृपा बनाए रखती है। वही वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख शांति एवं समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

अधिकतर लोग मनी प्लांट को घर में लगा तो लेते हैं परंतु इसके साथ कुछ गलतियां कर जाते हैं। इन गलतियों की वजह से आप को भारी नुकसान पहुंचता है और आर्थिक संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कई नियम बताए गए हैं यदि इनका पालन ना किया जाए तो यह पौधा आपके लिए अशुभ भी हो सकता है। चलिए जाने वास्तु के उपायों के बारे में जिनको मनी प्लांट के साथ करने पर भाग्य चमक जाता है।

मनी प्लांट को लेकर रखें इन बातों का ध्यान

मनी प्लांट

ये भी पढ़े तुलसी के गमले पर बनाए ये 3 चिन्ह, घर में आती है बरकत, दूर होते है आर्थिक संकट!

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां कभी भी जमीन को नहीं सुनी चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इससे आपके घर को धन हानि भी हो सकती है।

इसके अलावा यदि आपके घर में लगे मनी प्लांट की पत्तियां सूखने लगी है या फिर पीली हो गई है तो इसे तुरंत बदल दें। क्योंकि इसके पत्तों का सफेद होना या मुरझाना बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisement

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपको कभी भी अपने घर में लगा मनीप्लांट किसी और व्यक्ति को नहीं देना चाहिए और ना ही किसी भारी व्यक्ति को इसे छूने देना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो इससे आपके घर की बरकत जाने लगती है साथ ही घर से सुख एवं समृद्धि भी समाप्त हो जाती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में लगे मनी प्लांट को जमीन की तरफ फैलने ना दें यदि ऐसा होता है तो आपका धन फिजुल की चीजों में खर्च होता है। इसलिए किसी रस्सी या फिर डंडे की मदद से मनी प्लांट के पौधे को ऊपर की तरफ बांधे। ऐसा करने से आपके पैसों में बढ़ोतरी होती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट के पौधे को पश्चिम या उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है और आपके परिवार के सदस्य भी बीमार होने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए यह दिशा इस प्लांट के लिए शुभ मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में मनी प्लांट को लगाते हैं तो इससे आपकी किस्मत खुल सकती है साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ये भी पढ़े शादी में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर सकते हैं ये उपाय, आज ही करें TRY ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles