28.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

2022 के अनुसार बिहार के 38 जिलों के नाम, विस्तार से यहां जाने ?

बिहार के 38 जिलों के नाम :- बिहार के जिलों के नाम इस आर्टिकल में विस्तार से बताये गए है और भी जिलों से समन्धित जानकारी हम जानेंगे जैसे क्षेत्रफल के आधार पर बिहार के जिलों के नाम, बिहार के 38 जिलों के नाम, बिहार के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले, बिहार के सभी जिलों की तहसीलों की संख्या कितनी है, बिहार में सबसे अधिक तहसील वाले जिले कौनसे है, बिहार के सबसे बड़ा जिला कौन सा है (Bihar ka sabse bada jila kaunsa hai ), बिहार के सबसे छोटा जिला कौन है (Bihar ka sabse chota jila konsa hai) आदि। चलिए जानते है बिहार के जिलों के नाम ।

भारत में कुल 28 राज्य है और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और कुल 747 जिले हैं लेकिन ऐसे में जब आप राज्य अनुसार किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो आपको उस राज्य की जानकारी रखनी बहुत ही जरूरी हो जाती है।

अब एक ही आर्टीकल में सभी राज्यों की एकसाथ जानकारी दे पाना थोड़ा मुश्किल है। इसीलिए हमने एक सीरीज को शुरू किया है। जिसमें हम आपके लिए प्रत्येक राज्यों की विस्तार से जानकारी लेकर आएंगे और इस सीरीज की शुरूआत हम बिहार से करने वाले है जिसमें हम आपको बिहार के सभी जिलों की जानकारी देने का प्रयास करेंगे। क्योंकि बिहार के कुल जिलों की जानकारी को लेकर कई बार बहस छिड़ जाती है और कोई बिहार में 38 जिले बताता है। तो कोई कहता है कि बिहार में 39 जिले है।

लेकिन वास्तव में बिहार में कुल कितने जिले है इसे हम आज जानने का प्रयास यहां करेंगे। तो बिहार की राजधानी है पटना जिसे प्राचीन समय में पाटलिपुत्र कहा जाता था। अगर बिहार राज्य के स्थापना दिवस की बात करें।

Advertisement

तो बिहार 22 मार्च साल 1912 को पूर्ण रूप से अस्तित्व में आया था और बिहार को बंगाल से अलग करके बनाया गया था। बिहार भारत के पूर्वी हिस्से में आता है और यह राज्य कई महान पुरूषों की जन्मभूमी भी रह चुका है। तो आइए अब आपको बिहार राज्य के सभी जिलों की जानकारी देते है।

Table of Contents

बिहार के 38 जिलों के नाम | Bihar ke 38 jilo ke naam

सरकारी जॉब्स के एग्जाम में पूछा जाने वाला सवाल है बिहार के 38 जिलों का नाम बताइए इसलिए हमने इसे विस्तार से बिहार के 38 जिलों का नाम बताने जा रहे है।अगर बिहार के जिलों की संख्या की बात करें तो बिहार में 38 जिले है। जो कि इस प्रकार से है। अरवल, अररिया, बांका, बेगूसराय, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, गोपालगंज, दरभंगा, लखीसराय, कटिहार, मधुबनी, नालंदा, मुंगेर, मधेपुरा, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, कैमूर, मुजफ्फरपुर, नवादा, रोहतास, पूर्णिया, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, शेखपुरा, सुपौल, सीतामढ़ी, वैशाली, पश्चिम चंपारण एवं सिवान।

S.Noबिहारकेजिले
 1शिवहर
 2शेखपुरा
 3सुपौल
 4मुजफ्फरपुर
 5रोहतास
 6वैशाली
 7समस्तीपुर
 8सीतामढी
 9सीवान
10 सुपौल
 11मधुबनी
 12लखीसराय
 13सहरसा
 14मधेपुरा
 15मुंगेर
 16बक्सर
 17पूर्वीचंपारण
 18बेगूसराय
 19भागलपुर
 20पूर्णियां
 21बाँका
 22भोजपुर
 23किशनगंज
 24गया
 25जमुई
 26दरभंगा
 27नालंदा
 28पश्चिमचंपारण
 29भागलपुर
 30अरवल
 31अररिया
 32कैमुर
 33किशनगंज
 34गोपालगंज
 35औरंगाबाद
 36खगड़िया
 37जहानाबाद
 38नवादा
बिहार के जिलों के नाम

बिहार के 38 जिलों के नाम इंग्लिश में (Bihar ke 38 jila ka naam english mein)

Districts Of Bihar
Sheohar
Sheikhpura
Supaul
Muzaffarpur
Rohtas
Vaishali
Samastipur
Sitamarhi
Siwan
Supaul
Madhubani
Lakhisarai
Sarhasa
madhepura
Munger
Buxar
East Champaran
Begusarai
Bhagalpur
Purnias
dandy
Bhojpur
Kishanganj
Gone
jamui
Darbhanga
Nalanda
West Champaran
Bhagalpur
Arwal
Araria
Kaimur
Kishanganj
Gopalganj
Aurangabad
Khagaria
Jehanabad
Nawada
बिहार के 38 जिलों के नाम इंग्लिश में

क्षेत्रफल के आधार पर बिहार के सबसे बड़े जिलें कौनसे है ?

अगर क्षेत्रफल के अनुसार बिहार के सबसे बड़े जिलों की संख्या की बात करें तो यह 10 सबसे बड़े जिले है। जिनमें पश्चिमी चम्पारण जिसका क्षेत्रफल 5,228 है। गया जिसका क्षेत्रफल 4,976 है, पूर्वी चंपारण जिसका क्षेत्रफल 3,968 है। रोहतास जिसका क्षेत्रफल 3,847 है, मधुबनी जिसका क्षेत्रफल 3,501 है, कैमूर जिसका क्षेत्रफल 3,362 है। औरंगाबाद जिसका क्षेत्रफल 3,305 है, पूर्णिया जिसका क्षेत्रफल 3,229 है, मुजफ्फरपुर जिसका क्षेत्रफल 3,173 है और जमुई जिसका क्षेत्रफल 3,122 है शामिल है।

क्षेत्रफल के अनुसार बिहार का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला। Bihar ka sabse bada jila kaun hai ?

जैसा कि आप जान चुके है कि पश्चिमी चम्पारण का क्षेत्रफल 5,228 वर्ग किलोमीटर है इसीलिए बिहार का सबसे बड़ा राज्य पश्चिमी चम्पारण है और अगर सबसे छोटे जिले की बात करें तो यह है शिवहर जिसका क्षेत्रफल केवल 443 वर्ग किलोमीटर है।

बिहार के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले ?

साक्षरता किसी भी राज्य की बुनियाद होती है और अगर बिहार राज्य के सबसे अधिक साक्षरता वाले जिलों की बात की जाए तो पहले नंबर पर आता है रोहतास जिला जिसकी साक्षरता दर है 75.51 प्रतिशत, दूसरा है पटना जिला जिसकी साक्षरता दर है 70.47 प्रतिशत, तीसरा है भोजपुर जिला जिसकी साक्षरता दर है 70.47 प्रतिशत, चौथा है मुंगेर जिला जिसकी साक्षरता दर है 70.46 प्रतिशत, पांचवा है औरंगाबाद जिला जिसकी साक्षरता दर है 70.32 प्रतिशत, छठा और आखिरी जिला है बक्सर जिसकी साक्षरता दर है 70.14 प्रतिशत।

बिहार के सभी जिलों की तहसीलों की संख्या कितनी है ?

अगर बात करें बिहार राज्य के जिलों की तहसीलों की तो बिहर में 101 तहसील है जो कि जिलों के अनुसार बांटी गई है। जिनमें अरवल में आती है 5 तहसील, अररिया में आती है 9 तहसील, बांका में आती है 11 तहसील, बेगूसराय में आती है 18 तहसील, औरंगाबाद में आती है 11 तहसील, बक्सर में आती है 11 तहसील, भोजपुर में आती है 14 तहसील, भागलपुर में आती है 16 तहसील।

पूर्वी चंपारण में आती है 27 तहसील, गया में आती है 24 तहसील, जमुई में आती है 10 तहसील, गोपालगंज में आती है 14 तहसील, दरभंगा में आती है 18 तहसील, लखीसराय में आती है 3 तहसील, कटिहार में आती है 16 तहसील, मधुबनी में आती है 21 तहसील, नालंदा में आती है 20 तहसील, मुंगेर में आती है 9 तहसील, मधेपुरा में आती है 13 तहसील।

जहानाबाद में आती है 7 तहसील, खगड़िया में आती है 7 तहसील, किशनगंज में आती है 7 तहसील, कैमूर में आती है 11 तहसील, मुजफ्फरपुर में आती है 16 तहसील, नवादा में आती है 14 तहसील, रोहतास में आती है 19 तहसील, पूर्णिया में आती है 14 तहसील, पटना में आती है 23 तहसील, सहरसा में आती है 10 तहसील, समस्तीपुर में आती है 20 तहसील।

सारण में आती है 20 तहसील, शिवहर में आती है 5 तहसील, शेखपुरा में आती है 6 तहसील, सुपौल में आती है 11 तहसील, सीतामढ़ी में आती है 17 तहसील, वैशाली में आती है 16 तहसील, पश्चिम चंपारण में आती है 27 तहसील और सिवान में आती है 19 तहसील।

बिहार में सबसे अधिक तहसील वाले जिले कौनसे है ?

वैसे तो बिहार में 101 तहसील है लेकिन अगर सबसे अधिक तहसील वाले जिलों की बात करें तो पहले नंबर पर है पश्चिम चंपारण जिसमें 27 तहसील आती है, दूसरे पर है पूर्वी चंपारण जिसमें भी 27 तहसील आती है। तीसरे पर है गया जिसमें 24 तहसील आती है, पांचवें पर है पटना जिसमें 23 तहसील आती है।

छठे पर है मधुबनी जिसमें 21 तहसील आती है। सातवें पर है समस्तीपुर, आठवे पर है सारण इन दोनों जिलों में 20 तहसील आती है। नौवें पर है रोहतास, दसवें पर है सिवान जिनमें 19 तहसील आती है और ग्यारवें पर है बेगूसराय जिसमें 18 तहसील आती है।

बिहार राज्य के कुल प्रमंडलों की संख्या कितनी है ?

बिहार में कुल 9 प्रमंडल है, जिनमें भागलपुर, मुंगेर, सारण, दरभंगा, तिरहुत, मुजफ्फरपुर, कोसी पटना, पूर्णिया और मगध जिले का नाम शामिल है।

बिहार राज्य को लेकर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल ?

2022 के अनुसार बिहार के जिलों की संख्या कितनी है ?

बिहार में 2022 के अनुसार 38 जिले है।

पटना उच्च न्यायालय की स्थपना का दिन ?

पटना उच्च न्यायालय की स्थापना साल 1916 में की गई थी।

बिहार की स्थापना का दिन ?

बिहार राज्य को बंगाल से अलग करके 22 मार्च साल 1912 में स्थापित किया गया था।

बिहार को बंगाल से किस वर्ष में अलग किया गया था ?

साल 1912 में बिहार को बंगाल से अलग करके नए राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

बिहार से झारखण्ड को अलग करने का वर्ष ?

साल 2000 में झारखण्ड राज्य को बिहार से अलग कर दिया गया था।

बिहार में जनसंख्या के आधार सबसे बड़ा जिला ?

पटना की जनसंख्या सबसे अधिक है इसी आधार पर पटना बिहार का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है।

बिहार का सबसे बड़ा जिला ?

क्षेत्रफल के अनुसार पश्चिम चम्पारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है।

बिहार का सबसे छोटा जिला ?

शिवहर क्षेत्रफल के आधार पर बिहार का सबसे छोटा जिला है।

बिहार का सबसे नया जिला ?

बिहार का सबसे नया जिला अरवल है जिसे 2001 में बिहार के जिले की उपाधि मिली थी।

बिहार का सबसे अधिक वर्षा वाला जिला ?

बिहार के किशनगंज जिले में सबसे अधिक वर्षा होती है।

हमने इस लेख में बिहार के जिलों के नाम का विस्तार से विवरण पढ़ा हमें आशा है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा । अगर कोई जिला हमसे रह गया हो तो हमें कमेंट के जरिये बताये।

ये भी पढ़े – Bihar Political Crisis: राज्यपाल से नीतीश कुमार ने मांगा मिलने का समय, JDU और BJP की बैठक जारी…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles