35.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, कहा “मेरी एक जेब में ब्राह्मण और दूसरी में बनिया हैं”, वीडियो हुआ वायरल, विपक्ष से उठाए सवाल

भाजपा के महासचिव एवं भाजपा मध्य प्रदेश के प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने बीते सोमवार को एक विवादित बयान दिया है, दरअसल, पी. मुरलीधर राव ने अपने विवादित बयान में कहा कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के लोग उनकी ‘जेब’ में हैं। जिसके बाद से उनके बयान के चलते एक विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं अपने इस कथित बयान के बाद मध्य प्रदेश में पी. मुरलीधर राव कांग्रेस के निशाने पर आ गए। जिसके लिए अब कांग्रेस ने पी. मुरलीधर राव से कहा कि उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। जिसपर पी. मुरलीधर राव का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है और विपक्षी दल केवल उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे है।

बता दें कि, पी. मुरलीधर राव ने यह विवादित बयान एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया था, इस दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा और उसकी सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को वोट बैंक के रुप में नहीं देख रहीं बल्कि उनके पिछड़ेपन, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरुरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने जा रही हैं। इसके बाद पत्रकारों ने पी. मुरलीधर राव से पूछा कि भाजपा के बारे में यह आम धारणा रही है कि यह ब्राह्मणों और बनियों की राजनीतिक पार्टी है और अब वह एसटी/एससी वर्ग पर ध्यान देने की बात कर रही है जबकि भाजपा का नारा ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ है।

इसके उत्तर में पी. मुरलीधर राव ने अपने कुर्ते की जेब की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ब्राह्मण और बनिया मेरी जेब में हैं। आप मीडिया के लोग हमें ब्राह्मण और बनिया पार्टी करार दिया जब ज्यादातर कार्यकर्ता और वोट बैंक इन्हीं वर्गो से थे। पी. मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों का विश्वास हासिल करने की दिशा में काम कर रही है।

पी. मुरलीधर राव ने आगे कहा कि, ‘‘जब कुछ वर्गों के लोगों की संख्या अधिक थी तो लोग कहते थे कि पार्टी उनकी है। हम अपनी पार्टी में एससी/एसटी वर्ग के और लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं क्योंकि उनका प्रतिनिधित्व कम है। हम सभी तक पहुंच रहे हैं और भाजपा को हर वर्ग की पार्टी बना रहे हैं।’’

Advertisement

पी. मुरलीधर राव ने कहा कि भाजपा ब्राह्मण और बनियों सहित किसी भी वर्ग को छोड़ नहीं रही है बल्कि केवल उन लोगों को शामिल कर रही है जिन्हें सही मायने में पहले छोड़ दिया गया था।

बता दें कि, पी. मुरलीधर राव के इस बयान का अब एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वायरल हो रहे वीडियो पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट किया है।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘‘सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश प्रभारी कह रहे हैं कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में हैं।’’
कमलनाथ ने कहा कि, “जिस वर्ग के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभाई है उन वर्गों का यह कैसा सम्मान? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गए हैं। भाजपा नेतृत्व इसके लिए इन वर्गो से अविलंब माफी मांगे।”

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, “जो लोग सबका साथ- सबका विकास का नारा देते है, वो आज एक वर्ग को फ़ोकस करने की बात कर रहे है और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे है, इनकी यह कैसी मानसिकता, कैसी सोच? सत्ता की हवस के लिये भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, इनकी नीति-नियत-सिद्धांत सब सत्ता तक ही सीमित है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles