23.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

ब्लूबेरी के सेवन से हमारे शरीर को मिलते है गजब के फायदे, विस्तार से जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली ब्लूबेरी का चलन अब भारत में भी काफी हो गया है और आप में से अधिकतर लोगों ने तो इसका स्वाद भी चखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है जिन ब्लूबेरी को आप शौक के तौर पर खाते है। आखिर उससे हमारे शरीर को क्या फायदे मिलते है।

अगर नहीं तो चिंता ना करें आज हम हमारी इस खास पोस्ट में आपको ब्लूबेरी के फायदों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। यहां हम आपको इससे मिलने वाले फायदे तो बताएंगे ही साथ में आपको यह भी जानकारी देंगे कि इनके सेवन से कैसे आप अपने अपने शरीर को तंदरूस्त रख सकते है।

अगर बात करें ब्लूबेरी के पोषक तत्वों की तो यह पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और खूब सारे फाइबर के गुणों से भरपूर होती है। यह स्वाद में हल्की मीठी और खट्टी होती है। हालांकि भारत में इसकी कीमत काफी अधिक है।

इसीलिए कई लोग इसे खरीदना पसंद नहीं करते लेकिन अगर आप रोजाना इसका सेवन करते है तो यह आपके पेट की सेहत से लेकर दिल और पैनक्रियाज़ तक सभी का अच्छे से ख्याल रख सकती है। तो आइए अब ब्लूबेरी के सभी फायदों पर एक नजर डाल लेते है।

Advertisement

Table of Contents

ब्लूबेरी से मिलने वाले फायदे ?

ग्लूकोज को करती है कंट्रोल

अगर आप ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर ले तो यह आपके शरीर में मौजूद ग्लूकोज को कंट्रोल में लाने में काफी मददगार होती है और अगर कोई टाइप- 2 का डायबिटीज रोगी हो तो यह उसके लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंथोसायनिन इंसुलिन के कार्य को तेज कर देता है। जिससे ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है।

दिमाग को बनाती है तेज

अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही हो तो आपको ब्लूबेरी का सेवन करना ही चाहिए क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पिग्मेंट हमारे दिमाग की कार्यशैली को अच्छे से काम करने में मदद करता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करता है कम

अक्सर लोगों को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद नमक या सोडियम के सेवन का परहेज बता दिया जाता है लेकिन इससे केवल हाई ब्लड प्रेशर को कुछ समय के लिए कंट्रोल में लाया जा सकता है।

परंतु अगर आप चाहते है कि आप हमेशा के लिए इस समस्या से निजात पा लें तो आपको ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ब्लूबेरी में ऐसे गुण पाए जाते है जो कि हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को 4 से 6 फीसदी तक कम कर सकते है।

ये भी पढ़े कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है अमरूद, जानें इसके सेवन का तरीका और अन्य फायदें !

ये भी पढ़े नारियल के तेल से बालों को होनें वाले फायदें आपको कर देगें हैरान, जानें इसके इस्तेमाल का सही समय!

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles