37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

शनिवार को यह उपाय करने से मिलती है शनिदेव की कृपा, बदलने लगते है दिन ?

शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है और इसीलिए व्यक्ति के जीवन पर शनिदेव का बहुत ही अधिक असर पड़ता है। ऐसा माना गया है कि शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते है और ऐसे में अगर शनिदेव की कृपा किसी व्यक्ति को मिल जाए। तो उसके दिन ही बदलने लगते है।


लेकिन अगर किसी पर शनिदेव क्रोधित हो जाए। तो उस व्यक्ति बने हुए काम भी बिगड़ने लग जाते है। तो ऐसे व्यक्ति को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों को करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी शनिदेव की कृपा चाहते है।


तो शनिवार का दिन आपकी बहुत मदद कर सकता है क्योंकि शनिवार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। ऐसे में अगर इस दिन शनिदेव की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा की जाए तो आसानी से शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है।


इसके अलावा कुछ खास उपाय भी है, जिन्हें अगर कोई व्यक्ति करता है। तो शनिदेव उसके जीवन में आ रही सभी रूकावटों को समाप्त कर देते है और उस व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ती होती है। तो आइए जानते है उन उपायों के बारे में जो शनिदेव को प्रसन्न करने में बहुत कारगर साबित होते है।

Advertisement

Table of Contents


काली चीटिंयों को खिलाएं आटा


अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते है, तो आपको शनिवार के दिन काले रंग की चीटिंयों को आटा खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते है और व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी रूकावटों को दूर कर देते है।


पीपल में जलाएं सरसों तेल का दीपक


शनिवार के दिन संध्या के समय में पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक में काले तिल और लोहे की कील डालकर उसे सरसों के तेल से भरकर जलाना चाहिए और घर आते वक्त कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है।


शनिदेव की पूजा


शनिवार के दिन किसी भी शनिदेव के मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों के तेल का अभिषेक करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते है और अगर किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा चल रही हो तो उसका भी निवारण हो जाता है। लेकिन शनि की महादशा वाले व्यक्ति को 5 से 7 शनिवार तक इस उपाय को करना चाहिए।


काले कंबल का करें दान


शनिवार के दिन गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और उस व्यक्ति के काम में आ रही सभी दिक्कतों को दूर कर देते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles