31.7 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

गर्मियों में दही का सेवन होता है सेहत के लिए बहुत लाभदायक, फायदे जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

गर्मियां अपने जोरों पर है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी डाइट में ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे हमारे शरीर में ठंडक बनी रहें क्योंकि बढ़ती गर्मी के साथ हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां दस्तक दे सकती है।

इसीलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। इन्हीं में से एक चीज है दही और दही की बात करें तो दही के सेवन से हमारे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है इसके अलावा दही में कई पोषक तत्व भी पाए जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी अच्छे होते है।

आज की हमारी पोस्ट में हम आपको इसी की जानकारी देने वाले है कि कैसे दही गर्मियों में हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है और इससे अन्य क्या फायदे हमें मिलते है। तो आइए शुरू करते है।

दही में कौन से पोषक तत्व पाए जाते है ?

Advertisement

अगर बात करें दही में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की तो दही के सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, जिंक, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, शुगर, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, फैटी एसिड एवं अन्य कई पोषक तत्व मिल जाते है।

दही से मिलने वाले फायदे ?

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

गर्मियों में दही के सेवन से जो पहला फायदा है वो है मजबूत इम्यूनिटी और यह तो हम सभी जानते है कि अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो हमारा शरीर किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकता है।

इसीलिए अगर आप भी अपने इम्यून को मजबूत रखना चाहते है तो आप गर्मियों में दही का सेवन कर सकते है।

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हमारे शरीर को सूचारू रूप से चलाने के लिए सबसे जरूरी होती है हमारी हड्डियां लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है जिससे हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लेकिन इसका इलाज भी दही में ही मौजूद है जैसे कि अगर आप दही का सेवन करते है तो इससे हमारे शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस प्राप्त हो जाते ह और यह दोनों ही पोषत तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी जरूरी होते है।

वजन को करता है कंट्रोल

अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते है तो दही आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि वजन को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी चीज होता है प्रोटीन और दही प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसी लिहाज से आप अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते है।

पाचनतंत्र को बनाता है मजबूत

अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन इसमें भी दही हमारे पाचनतंत्र को दुरूस्त बनाए रखने में काफी मदद करता है क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते है जो कि हमारे पेट और पाचनतंत्र को अच्छा रखने के लिए काफी लाभदायक माने जाते है।

दही का सेवन कितनी मात्रा में करें ?

अगर दही के सेवन की मात्रा की बात करें तो गर्मियों में आप एक कटोरी दही का सेवन कर सकते है लेकिन अगर दही का सेवन करने के बाद आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े तो आपको डॉक्टर की सलाह पर दही का सेवन करना चाहिए।

दही का ऐसे भी कर सकते है सेवन

अब अगर आपको दही खाना अच्छा नहीं लगता तो आप अन्य तरीकों से भी दही का सेवन कर सकते है। जैसे कि सबको मीठी लस्सी पीना पसंद होता है तो आप दही से लस्सी बनाकर इसका सेवन कर सकते है।

या फिर आप छाछ के रूप में इसका सेवन कर सकते है। इसके अलावा आप कढ़ी, दही पापड़ी या दही बड़ा के रूप में भी दही का सेवन कर सकते है। इतना ही नहीं आप आलू का रायता, बूंदी का रायता, खीरे का रायता, लौकी का रायता के रूप में भी दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

ये भी पढ़े – दही के साथ मिलाकर खाएं ये चीजें, चौकानें वाले है इसके फायदें!

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles