29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

Delhi के शास्त्री पार्क इलाके में घर से मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, खबर सामने आने के बाद मचा हड़कंप ?

आज यानी शुक्रवार को दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क इलाके से ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया। दरअसल, यहां पर एक घर से 6 लोगों की लाश मिली। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य है।

बता दें कि इनकी मौत के पीछे कार्बन मोनोऑक्साइड को बताया जा रहा है जो कि मच्छर भगाने वाली कॉयल में पाई जाती है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जब वो लोग सोए होंगे तो ये गैस निकली जिसे सूंघने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

ये जानकारी नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी ने दी है, अगर मीडिया की माने तो परिवार के लोग जब सोने गए तो उन्होंने कॉइल जलाई लेकिन शायद परिवार के लोग नहीं जानते थे कि यही कॉइल उनकी मौत का कारण बनेगी।

इसके बाद रात को उस कॉयल से तकिए में आग लगी और 2 लोग उस आग में झुलस गए और बाकि के 4 सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच रिंपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

पुलिस ने मृतकों की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में मरने वाले 6 लोगों में 4 वयस्क पुरुष, एक वयस्क महिला और एक लड़की शामिल है। इसके अलावा इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा था, एक 15 साल की एक लड़की और एक 45 साल का पुरुष था। इसके साथ ही जो 2 लोग इस आग में झुलसे है उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े रामनवमी में मंदिर के अंदर बड़ा हादसा, छत धंसने से 25 से ज्यादा लोग उसमें गिरे

पुलिस को कैसे मिली जानकारी ?

इस घटना पर पूरी जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि शुक्रवार 31 मार्च को करीब 9 बजे हमें सूचना मिली की शास्त्री पार्क में इस प्रकार की घटना हो गई है, जिसके बाद हम पीसीआर से मजार वाला रोड, मच्छी मार्केट, शास्त्री पार्क पहुंचे।

जहां पर पहले से आग लगी हुई थी, इसके बाद जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया और घायलों को शीघ्र ही अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बाकि 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये गैस बनी परिवार के मौत का कारण ?

इस घटना पर जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हम पुष्टी नहीं करते लेकिन अगर केस को देखा जाए तो परिवार रात को मच्छर मारने वाली कॉयल जलाकर सोने गया था और इस कॉयल में कार्बन मोनोऑक्साइड पाई जाती है जो कि हमारे लिए जानलेवा होती है और शायद हो सकता है कि इसके चलते ही परिवार अन्य लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़े गिरफ्तारी की खबरों के बीच एक बार फिर अमृतपाल सिंह ने किया वीडियो जारी, कहा गिरफ्तारी से मुझे डर नहीं लगता ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles