29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली में डेंगू का प्रकोप, पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा अक्टूबर में सामने आए 1200 मामले।

इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 1,530 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से लगभग 1,200 अकेले अक्टूबर में दर्ज किए गए, जो पिछले चार सालो में सबसे अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 2017 में अक्टूबर के लिए डेंगू के 2,022 मामले दर्ज हुए थे।
1 नवंबर 2021 को डेंगू से पांच लोगो की मौतें हो गईं थी। इसके साथ, शहर में वेक्टर जनित बीमारी के कारण होने वाली कुल मृत्यु दर छह तक पहुंच गई, जो 2017 के बाद अगर देखा जाये तो सबसे अधिक है

एसडीएमसी ने 1 नवंबर को जारी वेक्टर जनित बीमारियों पर एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले पर आंकड़ों को सारणीबद्ध करने के लिए शहर की नोडल एजेंसीने इस सीजन में 30 अक्टूबर तक 1,537 डेंगू के मामले दर्ज किए हैं।

पिछले तीन वर्षों में 1 जनवरी से 30 अक्टूबर के बीच रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या इस प्रकार है-

Advertisement

  • 2020 में 612 मामले दर्ज किये गये थे।

-2019 में 1,069 मामले दर्ज किये गये थे।

  • 2018 में 1,595 मामले दर्ज किये गये थे।

इस साल दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों में से अक्टूबर महीने के 30वें दिन तक 1,196 मामले सामने आए हैं। पिछले पांच सालो की अगर बात कि जाये तो अब तक प्रत्येक साल के अक्टूबर में डेंगू के मामलों की संख्या इस प्रकार थी – 2016 में 1,517 मामले थे; 2017 में 2,022 मामले थे; 2018 में 1,114 मामले थे; 2019 में 787 मामले थे; और 2020 में 346 मामले सामने आये थे।

अगर इस साल की बात करे तो इस साल में 23 अक्टूबर तक कुल 1,006 सामने आये थे। तब तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या सि एक थी। जबकि एक सप्ताह में 530 से अधिक नए मामले दर्ज हुए है। इस साल सितंबर में डेंगू के 217 मामले दर्ज किए गए है, जो पिछले तीन साल में एक महीने में सबसे ज्यादा दर्ज किये गए मामले है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles