40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जाने दही (Curd) को खाने का सही समय क्या होता है और इससे आपके शरीर को क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं ?

घर में पराठे बने हो या फिर रविवार का दिन हो अगर खाने के साथ एक कटोरी दही मिल जाए तो जीवन में स्वाद आ जाता है और वैसे भी दही हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, अगर पेट की सेहत की बात करें तो पेट की समस्याओं में तो दही किसी वरदान से कम नहीं।

दही का सेवन करने से हमारे पेट में मौजूद तमाम तरीके की परेशानी समाप्त हो जाती है, अगर फायदों की बात करें तो कब्ज, दस्त, बदहजमी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में तो दही किसी रामबाण से कम नहीं।

इसके अलावा दही हमारे पाचनतंत्र को भी मजबूत बनाता है, अगर इसके पोषक तत्वों की बात की जाए तो इससे हमारे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 और गुड बैक्टीरिया मिल जाते हैं, जो कि हमारे लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

इसलिए डॉक्टर भी हमें रोजाना दही खाने की सलाह देता है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि आखिर दही को खाने का सही समय क्या होता है और आपको किन-किन बीमारियों के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

Advertisement

अगर आपका जवाब है नहीं तो चिंता ना करें क्योंकि आज की हमारी ये खास पोस्ट दही के फायदों और नुकसानों पर ही आधारित है, यहां आप जान पाएंगे कि आपको दही कब खाना चाहिए और कब दही से परहेज करना चाहिए। तो आइए अब आपका ज्यादा समय व्यर्थ नहीं करते और आपको सीधा जानकारी की तरफ लेकर चलते हैं।

Table of Contents

दही खाने का सही समय क्या है ?

Curd

ये भी पढ़े शरीर में Vitamin B12 की कमी से दिखने लगते है इस…

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप दही का सेवन करना चाहते हैं तो इसे सुबह के वक्त ही खाएं और अगर सही समय की बात करें तो दोपहर के भोजन के साथ दही को खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से हमारा पाचनतंत्र अच्छे से काम करता है।

जिससे हमारा खाना भी जल्दी से पच जाता है, इसके अलावा दोपहर में दही खाने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो कि हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप दही का सेवन करें तो इसे दोपहर में ही खाएं।

कब ना करें दही का सेवन ?

आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर आपको दही का सेवन कब नहीं करना चाहिए, तो अगर आप खाली पेट हो तब आप दही का सेवन करने से बचें। इसके अलावा रात को सोने जाने से पहले स्नैक्स के साथ दही ना खाएं और शाम के समय भी दही का सेवन ना करें।

क्या होते हैं दही के फायदे ?

अब अगर बात करें दही के फायदों की तो आपके पेट के लिए दही किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि इससे हमारे शरीर को पेट से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और साथ ही दही का सेवन करने से हमारा शरीर भी हायड्रेट रहता है।

इसके अलावा दही में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे कि हड्डियों में मजबूती मिलती है और दही में प्रोटीन होने से ये शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखता है, इसीलिए आप दही का सेवन जरूर करें लेकिन इसे दोपहर में ही खाएं।

ये भी पढ़े टमाटर से स्किन को मिलाने वाले फायदें आपको भी कर देगें हैरान, बस करें यह उपाय!

Disclaimer

हमारी खबर में साझ की गई टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित है, हम इनकी किसी भी प्रकार से पुष्टी नहीं करते। अगर आप इन टिप्स को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले किसी डॉक्टर या फिर मेडिकल प्रोफेशनल से सलाह जरूर लें।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles