29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

धन, स्वास्थ्य और समृद्धि बनाएं रखता है लकी बांस का पौधा, जानें वास्तु के अनुसार इसे लगाने का तरीका!

घर में पेड़ पौधे लगाना बहुत अच्छी बात है पौधे लगाने से हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधे बताए गए हैं जिनको घर में लगाने से सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बेहद महत्व दिया गया है। घर के निर्माण को लेकर करने मौजूद हर एक चीज का कनेक्शन घर के वास्तु से होता है। यदि सभी चीजें वास्तु के मुताबिक होती है तो घर में सब अच्छा अच्छा होता है। परंतु यदि वास्तु के अनुसार चीज नहीं होती तो हमें नुक्सान भी उठाना पड़ता है।

वास्तु के मुताबिक यदि आप लकी बांस का पौधा घर में लगाते है तो इससे जीवन में सुख समृद्धि आने लगती है। आपको बता दें इस पौधे को ड्रैकेना सैंडरियाना कहा जाता है। अगर आप इस पौधे को घर में लगाते है तो इसके लिए आपको और पेड़ पौधों की तरह ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती है और यह अक्सर बिना धुप के भी उगता है। वास्तु के अनुसार हम इस पौधे को घर या ऑफिस में लगा सकते हैं इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। मान्यता है कि यदि लकी बांस के पौधे को लाल रिबन से बांधा जाता है तो यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करने लगता हैं। इस पौधे का इस्तेमाल जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए भी किया जाता है। फेंग शुई और वास्तु के अनुसार ये पौधा जल, धातु, अग्नि, लकड़ी और पृथ्वी का प्रतिनिधित्व करता है। यदि आप इसे अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगाना चाहते हैं तो इसे पूर्व दिशा में लगाएं। वहीं यदि आप धन संबंधी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं माना जाता है कि यदि हम इस पौधे की सही ढंग से देखभाल करते है तो यह लगभग 10 वर्षो तक भी जीवित रह सकता है।

लगभग 4000 साल पहले से ही चीन के लोग लकी बांस के पौधे का इस्तेमाल शुभ कार्यो में करते आए है। इस पौधे का इस्तेमाल गिफ्ट के तौर पर किया जाता है जो किसी धार्मिक त्यौहार से मेल खाता हो।

  • लकी बांस के डंठलो का महत्व
  • यदि इस पौधे में दो डंठल होते है तो ये प्रेम के लिए हैं।
  • तीन डंठल होने पर यह पौधा धन और लंबी उम्र के लिए उपयोग में लाया जाता है।
  • वही जब इसमें पांच डंठल होते हैं तो ये धन को आकर्षित करता हैं।
  • छह डंठल होने पर लकी बांस भाग्य को खोलने का काम करता है।
  • सुख और स्वास्थ्य और धन के लिए हैं सात डंठल वासे लकी बांस को लगाया जाता है।
  • लकी बांस के आठ डंठल प्रेरणा के लिए काम में आते है।
  • यदि इसमें 9 डंठल होते हैं तो इससे सौभाग्य के लिए लगाया जाता है।
  • जब लकी बांस के 10 डंठल लगाते है तो ये पूर्णता के लिए होते है।
  • आशीर्वाद और बहुतायत के लिए 21 डंठल लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़े – शुक्रवार को कर लें ये खास उपाय, फिर देखिए कैसे होता है आपके जीवन में चमत्कार ?

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles