28.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा की Biography, जानिए कैसे गरीबी से उठकर बनें प्रसिद्ध YouTuber और महान बिजनेसमैन ?

अपनी स्पीकिंग की कला से बिजनेस में जान फूंक देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर विवेक बिंद्रा के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन उनसे जुड़े कई सवाल ऐसे हैं जिन्हें लोग जानना तो चाहते हैं लेकिन उनकी पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध नहीं है।

लेकिन हमने अपने प्रयासों से और गूगल की मदद से विवेक बिंद्रा से जुड़ी जानकारी निकालने का प्रयास किया है। जिन्हें आज हम आपको बताने वाले है। हमारी कोशिश रहती है कि हम आप तक जो भी जानकारी पहुंचाएं अच्छे से पहुंचाएं।

अब अगर आप बिजनेस के क्षेत्र में रूचि रखते हैं या फिर विजनेस के क्षेत्र में कुछ करना चाहते है तो आपने डॉक्टर विवेक बिंद्रा का नाम तो सुना ही होगा। अगर बात करें डॉक्टर विवेक बिंद्रा की तो वह BadaBusiness.com नाम से एक कंपनी चलाते हैं।

विवेक बिंद्रा ने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत कंपनियों को बिज़नेस ट्रेनिंग देने से की थी इसके बाद वह अपनी ट्रेनिंग की वीडियो Youtube पर डालने लग गए और उनके चैनल पर देखते ही देखते इतने सब्सक्राइबर हो गए कि आज कोई भी उनके नाम से अंजान नहीं है।

Advertisement

इसके बाद डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने अपनी कंपनी बड़ा बिजनेस से लोगों को बिजनेस करने का कोर्स देना शुरू किया। जो कि आज के समय में करीब 3000 करोड़ से अधिक की कंपनी बन चुकी है। अब अगर आप हमारी पोस्ट को पढ़ने आए है।

तो हम जानते हैं कि आप डॉक्टर विवेक बिंद्रा के फैन हैं और हम आपको निराश नहीं करेंगे। इसलिए हमने सर्च कर-कर के गूगल पर उनसे जुड़ी सभी जानकारी निकाली और आपके पास लेकर आए है। अब अगर आप भी तैयार है डॉक्टर विवेक बिंद्रा के बारे में सब कुछ जानने के लिए।

तो इसी जोश के साथ हमारे साथ अंत तक बने रहें। क्योंकि डॉक्टर विवेक बिंद्रा भी कहते हैं ना कि अगर ऊंचाई छूनी है तो जोश को ठंडा मत पड़ने दो।

Table of Contents

जानिए क्या है डॉक्टर विवेक बिंद्रा की Biography?

Vivek Bindra

ये भी पढ़े Biography of Satish Kushwaha: जानिए बस एक क्लिक में मशहूर Youtuber…

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्मदिन कब होता है ?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के नाम से आज कोई भी अंजान नहीं है लेकिन उनके बारे में पूरी तरह से जानकारी भी किसी के पास नहीं है। तो आइए आपको सबसे पहले उनके जीवन परिचय की जानकारी देते हैं। डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म 9 जून 1982 में एक गरीब परिवार में हुआ था।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के पिता कौन है ?

विवेक बिंद्रा की 3 साल की उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद विवेक बिंद्रा की माँ ने दूसरी शादी कर ली। जब विवेक बिंद्रा के पिता गुजर गए और माँ ने दूसरी शादी कर ली तब विवेक बिंद्रा काफी अकेलापन महसूस करने लगे थे। इसके बाद वह अपने चाचा के यहां चले गए और आगे की पढ़ाई और आगे का जीवन उन्होंने वहीं व्यतीत किया।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा क्या बचपन से अमीर थे ?

विवेक बिंद्रा कभी भी अच्छे स्कूल में नहीं गए और अपने घर के पास के एक छोटे से स्कूल में पढ़ते थे लेकिन अपनी पढ़ने की ललक उन्होंने कभी नहीं खोई और हमेशा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करते रहे। इसके अलावा विवेक बिंद्रा को खूल-कूद में भी काफी रूचि थी जिसके चलते उन्होंने खो-खो और इस तरह के अन्य खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रदर्शन दिखाया।

विवेक बिंद्रा को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए स्कूल में करीब 100 से अधिक मेडल मिल चुके हैं। लाख मुश्किलें आई लेकिन विवेक बिंद्रा ने कभी पढ़ाई से मुंह नहीं मोड़ा और इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी BBA की डिग्री हासिल की।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने कहां से की पढ़ाई ?

विवेक बिंद्रा का सपना था कि वह अमेरिका जाकर MBA करें लेकिन घर में पैसों की तंगी के चलते वह अपना ये सपना पूरा नहीं कर पाए। फिर विवेक बिंद्रा ने हालात जाने और साल 2005 में Amity University Noida से अपनी MBA की डिग्री हासिल की थी।

Vivek Bindra net worth कितनी है ?

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आज करोड़ो के मालिक विवेक बिंद्रा अपनी कॉलेज की फीस जुटाने के लिए ट्यूशन पढ़ाते थे और शाम को नोएडा के मार्केट में डिक्शनरी बेचते थे। उनकी इसी मेहनत और अपनी कुछ कर गुजरने की ललक के चलते आज उनका Youtube चैनल दुनिया का सबसे बड़ा बिजनेस यूट्यूब चैनल बन गया है। आज डॉक्टर विवेक बिंद्रा 50 करोड़ की संपति के मालिक है।

जानिए कौन है डॉक्टर विवेक बिंद्रा और क्यों है इतने प्रसिद्ध ?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा एक महान मोटिवेशनल स्पीकर है और अपनी स्पीकिंग की कला के दम पर मुर्दे में भी जान फूंक सकते है। इसी का नतीजा है कि Business और Entrepreneur के क्षेत्र में आज अगर कोई सबसे बड़ा Youtube का चैनल है तो वह डॉ विवेक बिंद्रा का ही है।

उनके इसी जोश के लिए उन्हें एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा डॉक्टर विवेक बिंद्रा अधिकतर सभी बड़े ब्रांड के साथ बिजनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम कर चुके हैं। इस वक्त डॉक्टर विवेक बिंद्रा एक कंपनी Bada Business को चलाते है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में मौजूद है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के वर्ल्ड रिकॉर्ड कौन-कौन से हैं ?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के पास 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिनकी जानकारी हमने नीचे दी है।

पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड है GUINNESS WORLD RECORDS ™ Start-Up Business Management जो उन्हें अगस्त 2020 में मिला।

दूसरा है GUINNESS WORLD RECORDS ™ Strategic Management जो उन्हें  जुलाई 2020 में मिला।

तीसरा है GUINNESS WORLD RECORDS ™ Online Sales Lesson जो उन्हें मई 2020 में मिला।

चौथा है GUINNESS WORLD RECORDS ™ Online Business Lesson जो उन्हें अप्रैल 2020 में मिला।

ये भी पढ़े जानिए चाणक्य नीति की 10 बातें जिन्हें अपनाकर आप भी बदल सकते हैं अपना जीवन ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles