39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

एक बार फिर Deepika Padukone ने देश का नाम रौशन किया, जानें इस बार क्या रही खास वजह!

कतर के लुआस स्टेडियम में हो रहे FIFA World Cup 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone की मौजूदगी ने बेहद खास बना दिया। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च की। इसके साथ ही वह फीफा ट्रॉफी को रिवील करने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

दीपिका ने इवेंट में एक स्पैनिश फुटबॉलर के साथ एंट्री की, जिसे देख सभी का उत्साह एक अलग लेवल पर देखा गया।

अब सवाल यहां ये उठता है कि आखिर दिपिका पादुकोण को ही इस काम के लिए क्यों चुना गया ?

दरअसल, इसके पीछे की वजह यह है कि, इस ट्रॉफी का केस ग्लोबल लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन Louis Vuitton ने बनाया और डिजाइन किया है। और दीपिका इस लग्जरी ब्रांड की एंबेसेडर हैं। इसके अलावा दीपिका ने ग्लोबल लेवल पर कई मौके पर अपनी पहचान बनाई है और देश का नाम रौशन किया है। दीपिका का नाम दो बार टाइम मैगजीन में भी शामिल किया गया। वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दीपिका पादुकोण अपने जलवे दिखा चुकी हैं और इसकी ज्यूरी मेंबर भी रह चुकी हैं।

Deepika padukone in fifa world cup

ये भी पढ़े Avatar 2 Movie Review: ‘अवतार 2’ में बेम‍िसाल हैं VFX, फिल्म का हर सीन करेगा सरप्राइज

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट Fifa World Cup का इतिहास अपने आप में बेहद खास है। फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। उस समय विजेता टीम को जो ट्रॉफी दी जाती थी, उसका नाम जूल्स रिमेट ट्रॉफी था।

Advertisement

1970 तक चैंपियन बनने वाली टीमों को यह ट्रॉफी दी जाती थी। इसके बाद ट्रॉफी दोबारा डिजाइन की गई। इस नई ट्रॉफी को पहली बार 1974 वर्ल्ड कप की विजेता टीम को दिया गया था। 6.175 किलोग्राम और 18 कैरेट सोने और मैलाकाइट से बनी इस ट्रॉफी को केवल कुछ खास लोगों द्वारा ही छुआ और पकड़ा जा सकता है, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप के पूर्व विजेता और हेड्स ऑफ स्टेट शामिल हैं।

साल 2018 में इस Trophy को अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने लॉन्च किया था। इस साल कतर के लुआस स्टेडियम में हो रहे FIFA World Cup 2022 में यह सम्मान बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone को दिया गया। वह फीफा ट्रॉफी को रिवील करने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

ये भी पढ़े Tom Cruise की ‘Top Gun: Maverick’ इस दिन ओटीटी पर 6 भाषाओं में होगी रिलीज

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles