30.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानें कौन हैं सरगम कौशल, जिन्होंने अमेरिका में जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब!

भारत ने पूरे 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब एक बार फिर अपने नाम किया है। यह खिताब मुंबई की रहने वाली सरगम कौशल के नाम रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में किया गया था, जहां कई बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद थे। शामिल हुए। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम स्टेज पर इमोशनल हो गई। इससे पहले सरगम ने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता था।

सरगम ने अपनी पढ़ाई जम्मू से पूरी की। उसके बाद वह कुछ समय के लिए विशाखापट्टनम में बतौर टीचर काम कर रही थीं। लेकिन बाद में उन्होंने पढाना छोड़ मॉडलिंग चुनी। मुंबई की रहने वाली सरगम ​​एक मॉडल होने के अलावा एक पेंटर और कंटेंट राइटर भी हैं।

Sargam Kaushal

ये भी पढ़े Tom Cruise की ‘Top Gun: Maverick’ इस दिन ओटीटी पर 6 भाषाओं में होगी रिलीज

32 साल की सरगम कौशल ने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने जीवन में जो भी हासिल किया है, उसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली है। उनके पिता रिटायर्ड बैंकर है, जो जम्मू के एक बैंक में काम करते थे।

उन्होंने जीत के बाद अपने सोशल मीडिया पर लिखा- “लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास क्राउन वापस आ गया है!”

Advertisement

सरगम के पति आदित्य मनोहर शर्मा, भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर तैनात हैं। अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने तक पति का बड़ा योगदान रहा है।

ये भी पढ़े एक बार फिर Deepika Padukone ने देश का नाम रौशन किया, जानें इस बार क्या रही खास वजह!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles