नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्व होता है, घर के निर्माण से लेकर उसमें मौजूद सभी वस्तुओं का सीधा सीधा संबंध वास्तु से होता है। यदि कोई वस्तु अपने सही स्थान या सही दिशा में नहीं होती है तो उस घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वास्तु शास्त्र में घर की किस दिशा में क्या होना चाहिए, इसका उल्लेख कई वास्तु ग्रंथों में देखने को मिलता है। लोगों के घरों में अलग अलग रंग के फर्श होते है, जिसकी वजह से कई बार उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी होने लग जाता है। इसके पिछे सबसे बड़ा कारण घर का निर्माण करवाते वक्त अधुरी जानकारी होना होता है। क्या आप यह बात जानते है कि घर में किस दिशा में कौन से रंग का फर्श होना आपके लिए शुभ और अशुभ है। वास्तु शास्त्र में घर के फर्श लेकर भी काफी कुछ बताया गया है। चलिए जाने घर की किस दिशा में कौन से रंग का फर्श शुभ होता है।
Table of Contents
उत्तर-पूर्व व पश्चिम दिशा का फर्श
ये भी पढ़े तुलसी के गमले पर बनाए ये 3 चिन्ह, घर में आती है बरकत, दूर होते है आर्थिक संकट!
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर व पूर्व दिशा में भगवान शिव का वास होता है और माना जाता है कि शिव का प्रिय रंग नीला है। इसलिए आपको अपने घर की पूर्व या उत्तर दिशा में नीला या फिर आसमानी रंग का फर्श बनवाना चाहिए। इससे आपको ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है और घर में मौजूद वास्तु दोष का अंत होता है।
सफेद फर्श इस दिशा में होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पश्चिमी दिशा में सफेद रंग के फर्श का चुनाव कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है और आपके ऊपर सदैव उनका आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही आपका घर परिवार सभी वास्तु दोषों से भी मुक्त रहता है। इसके अलावा आपको बता दे, कभी भी घर में सफेद रंग से फर्श पर ज्यादा डिजाइन या आकृति नहीं बनानी चाहिए ऐसा करने से आपके घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न हो सकता है और आपके बनते काम बिगड़ सकते है।
ये भी पढ़े घर के छोटे गेट से खुलती है आपकी किस्मत, बस कर ले यह उपाय जल्द मिलेगा कर्ज से छुटकारा
Disclaimer : यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है, इसमें शामिल सभी सूचनाएं और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए दुनिया का मुड उत्तरदायी नहीं है।