29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, ये बड़े सेलेब्स नाम के लिए छोटे पर्दे पर कर चुके हैं काम, आइए जानें

बालीवुड में एक से बढ़कर एक सेलेब्स हैं। सभी अपनी एक्टिंग, काम और नाम की वजह से जानें जाते हैं। कुछ सेलेब्स का नामम ही इतना बड़ा होता है कि इनके नाम से ही फिल्में चलने लगती हैं। बॉलीवुड स्टार्स को बिग स्क्रीन पर तो कमाल दिखाते ही हैं, इसके साथ ही TV की दुनिया में भी इनका कोई जोड़ नहीं। कई बार इन्हें किसी बड़े शो में केवल इसलिए रा जाता है जिससे शो की TRP बढ़ी। कुछ सालों पहले तक बड़े स्टार छोटे परदे पर काम करने से हिचकिचाते थे, लेकिन अब बड़े परदे और छोटे परदे पर कुछ खास अंतर नहीं रह गया है। जहां छोटे परदे के सीरियल के सितारे फिल्मों में अपनी जगह बना रहे हैं, वहीं बिग स्क्रीन स्टार्स को भी छोटे परदे पर काम करने का मौका मिल रहा है। आइए जानें इनके बारे में।

सलमान खान

सलमान खान की एक्टिंग के लोग बहुत फान हो गए हैं। ऐसे में छोटे परदे पर उपस्थिति एक अलग ही जादू बिखेरती है। वह रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा शो हैं। इसके अलावा वह एक इंडियन गेमिंग शो ‘दस का दम’ को भी होस्ट करते थे।

अमिताभ बच्चन

Advertisement

बॉलीवुद के सबसे लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में से एक के होस्ट के रह चुके हैं, अमिताभ बच्चन। इस शो को पहली बार साल 2000 में प्रसारित किया गया था और अमिताभ पहले सीज़न के होस्ट थे और 3 सीज़न को छोड़कर अन्य सभी सीज़न उनके द्वारा होस्ट किए गए थे। वह केबीसी के सभी सीज़न में बहुत अच्छे और मनोरंजक होस्ट रहे हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट उनसे मिलने के लिए बेहद ही उत्साहित रहते हैं और हर बार सीजन खत्म होने के बाद नए सीजन के आने की प्रतीक्षा करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रफ एंड टफ ‘है और साल 2010 में ‘फियर फैक्टर सीजन 3’ की फीमेल होस्ट के कर चुकी हां।

रणवीर सिंह

सबसे चुलबुले एक्टर रणवीर सिंह का फैन्स को काफी पसंद आता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक पसंद कर लो। हाल ही में उन्होंने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले गेमिंग टीवी शो ‘द बिग पिक्चर’ को होस्ट किया।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सबसे फिट अक्षय कुमार कई टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं और उनकी गिनती बेहतरीन सेलेब्स होस्ट में होती है। वह ना केवल रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर’ को होस्ट कर चुके हैं, बल्कि एक रियलिटी कुकरी शो ‘मास्टर शेफ इंडिया’ में भी उनकी होस्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनका शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज़’ है काफी पसंद किया गया। इसके अलावा, उन्होंने शो ‘केबीसी’ का तीसरा सीज़न भी होस्ट किया।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles