27.8 C
Delhi
बुधवार, मई 1, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए दिन में एक बार दाल का सेवन करना क्यों होता है जरूरी और क्या मिलते है इससे शारीरिक लाभ ?

हमारे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमारे लिए जरूरी होता है कि हम उन चीजों का सेवन करें जो कि हमारी सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ हमें पोषक तत्व भी प्रदान करें।
इसीलिए हमें रोजाना सब्जियों और फलों के सेवन की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते है कि आपको दिन में एक बार तो दाल का सेवन करना ही चाहिए।

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर हम दिन में एक समय दाल का सेवन करते है तो इससे हमारे शरीर को प्रोटीन, कई तरह के विटामिंस एवं पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है।

जिसकी मदद से हमारे शरीर को काम करने लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिल जाती है। इसके अलावा दालों के सेवन से हमारे शरीर के लिए आवश्यक न्यूट्रियंट्स की भी पूर्ति हो जाती हैं।

कौनसी दालों का करें प्रयोग ?

Advertisement

अगर बात करें कि आपको रोजाना किन दालों का सेवन करना चाहिए तो आप अपने आहार में चना, तूर, मसूर, मूंग जैसी दालों को शामिल कर सकते है।

क्योंकि कई शोधों में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि इन सभी दालों से प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति की जा सकती हैं।

हम प्रोटीन का जिक्र इसलिए कर रहे है क्योंकि हमारे शरीर में मांसपेशियों के निर्माण, शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। तो आइए अब दालों से मिलने वाले फायदों को जान लेते है।

दालों से मिलने वाले शारीरिक फायदे ?

पोषक तत्वों की पूर्ति

हमारे शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है और दाल इन सभी पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। इसीलिए अपने शरीर को ऊर्जा देने के साथ, मांसपेशियों के निर्माण और भोजन के पाचन को सुधारने के लिए आपको दिन में एक बार दाल का सेवन करना ही चाहिए।

शारीरिक विकास को बढ़ाती है

जब बच्चें अपनी किशोरावस्था में होते है तो उनके माता-पिता अपने बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर काफी चिंतित होते है। क्योंकि शारीरिक विकास के लिए जिन पोषक तत्वों की बच्चों को जरूरत होती है वो उन्हें मिल नहीं पाते। अगर आप भी इन चीजों को लेकर चिंतित रहते है तो आपको अपने बच्चों के आहार में दालों को जोड़ना चाहिए क्योंकि दाल मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सबसे कारगर आहार मानी जाती है।

हृदय रोगों के खतरे को कम करती है

कई अध्यन में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि दाल हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कई हद तक कम कर देती है। क्योंकि दाल में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है जिससे यह हृदय रोगियों के लिए स्वस्थ आहार होती है। इसके अलावा दाल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाले हृदय रोगों का भी खतरा कम हो जाता है।

गर्भावस्था के लिए मानी जाती है अच्छी

जब कोई महिला गर्भावस्था में होती है तो उन्हें फोलेट और आयरन की कमी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर गर्भावस्था के समय दालों का सेवन किया जाए तो इससे उनके शरीर को अच्छी मात्रा में फोलेट और आयरन प्राप्त हो जाता है। इसिलए गर्भावस्था के समय दालों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

ये भी पढ़े – ये दो दाल आपको दे सकती है अच्छी सेहत का वरदान, कौन सी है ये दाल जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles