26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर की इस दिशा में रखें लाल रंग की वस्तुएं, आएगी सकारात्मक ऊर्जा और मिलने लगेंगे शुभ समाचार!

हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को लेकर खास महत्व दिया जाता है। अक्सर हम अपने घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए दिन रात मेहनत करते है परंतु इसके बाद कहीं ना कहीं कमी रह ही जाती है। वास्तु के मुताबिक घर परिवार में संतुलन बने रहे इसके लिए हमें हमारे घर में मौजूद हर एक वस्तु का ध्यान रखना चाहिए और कई चीजें ऐसी भी होती है जिनकी घर में जरूरत होती है। घर में सभी लोगों के कमाने के बाद भी कभी पूर्ति नहीं होती। वास्तु की मानें तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घर में हर एक वस्तु का एक सही स्थान व दिशा निर्धारित होती है यदि वह वस्तु अपने स्थान पर ना हों तो नकारात्मक प्रभाव का संचालन होने लगता है और घर से खुशियां जाने लगती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि हम घर में लाल रंग की चीजों को उनके सही स्थान पर रखते हैं या सही दिशा में रखते हैं तो हमें इसके कई प्रकार के लाभ मिलने लगते हैं। आपके घर में भी कई चीजें ऐसी होगी जो आपके उपयोग में रोजाना आती है, और यह लगभग हम में से सभी के घरों में मौजूद भी होती ह। जैसे सब्जियां, टप, बाल्टी, कारपेट इत्यादि शामिल है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मौजूद सभी लाल रंग से संबंधित चीजों के लिए दक्षिण दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखने से हमें शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग का सीधा सीधा संबंध अग्नि तत्व से माना जाता है, और आपकी जानकारी के लिए बता दें दक्षिण दिशा भी अग्नि तत्व से ही संबंधित है। इसकी वजह से वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को लाल रंग के लिए सबसे शुभ माना जाता है। वहीं इसके अलावा वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि हम इस दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखते है तो घर की मंझली कन्या के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कन्या की आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहती है और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़े – गायत्री मंत्र क्या है और इसके क्या फायदे है..

Advertisement

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles