26.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर में मोर पंख रखने से आती है खुशहाली मिलते हैं कई लाभ, जाने इसे रखने की सही दिशा और स्थान!

बहुत से लोगों को अपने घर में मोर का पंख रखना बहुत अच्छा लगता है। परंतु क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में मोर पंख रखने की भी सही दिशा बताई गई है और इसे घर में रखने से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी गई है। आपको बता दें मोर एक ऐसा पक्षी है जिसे देखने पर मन खुश हो जाता है, साथ ही ये पक्षी जब अपने पंख फैलाकर नृत्य करता है तो ये सीन देखने लायक होता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है और बहुत से लोग जिसके पंख को अपने घर में रखना भी बहुत शुभ मानते हैं।

वहीं कुछ लोग मोर के पंखों का गुलदस्ता अपने घर में सजाकर रखते हैं तो कुछ लोग अपने कॉपी किताबों में इसे बेहद संभाल कर रखते हैं। ऐसे कौन से लोग हैं जो मोर के पंख को करने के लिए अक्सर उलझन में रहते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मोर का पंख रखने की सही दिशा और इससे आपको होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देंगे।

वास्तु के मुताबिक मोर पंख रखने की सही दिशा

  • वास्तु के मुताबिक मोर के पंख को आप घर की पूर्व दिशा में रखें, इस दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप मोरपंख क घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में अक्सर राहु दोष होता है उन्हें मोर पंख को हमेशा ही उत्तर पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से राहु दोष कम होने लगता है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक यदि आप एक विद्यार्थी है तो आपको मोर पंख हमेशा ही अपनी कॉपी या किताबों में रखना चाहिए या फिर अपनी स्टडी टेबल के आसपास। माना जाता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में अच्छा मन लगता है और हर परीक्षा में सफलता भी मिलने लगती हैं।
  • वास्तु के मुताबिक यदि हम लिविंग रूम के अंदर मोर पंख को घर की पूर्व दिशा में लगाते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में हो रहे सभी क्लेशो का अंत भी होता है।
  • वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोर पंख बैडरूम में रखना चाहिए। इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और घर में खुशियों का आगमन होने लगता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है, तो आपको घर की उत्तर दिशा में छोटे-छोटे 8 मोर के पंखों को एक साथ बांधकर दीवार में लगा देना चाहिए इससे घर में मौजूद वास्तु दोष दूर होता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप मोर के पंखों को एक गुच्छे में करके घर में ऐसी जगह रखते हैं जहा सब की नजर जाती है, तो ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है।

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: घर में की गई यह एक गलती आपको अपनों से कर देती है दूर, उठाना पड़ता है आपको आर्थिक नुकसान!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles