30.1 C
Delhi
शनिवार, जुलाई 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

2022 में गूगल पर सर्च की गई टॉप 10 फिल्मों में इन साउथ फिल्मों ने बनाई जगह, Google ने जारी कि टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट्स

साल 2022 साउथ सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। साथ ही कई सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी छाए रहे है।

आपको बता दें कि साउथ इंडियन फिल्मों का इस गूगल पर भी बोलबाला रहा है। दर्शको ने न सिर्फ इन फिल्मों को पसंद किया है. बल्कि इनके बारें में गूगल पर सर्च भी किया है।

हाल ही में Google ने साल 2022 की अपनी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट्स जारी की है। इस टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट्स में 6 फिल्में साउथ इंडियन सिनेमा से हैं। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब सराहा गया है। फैंस के लिए ये काफी खुशी की बात है। इन आंकड़ों से ये तो साफ हो गया है कि साउथ फिल्मों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

गूगल पर सर्च की गई टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में इन साउथ इंडियन फिल्मों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ साल की दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म रही है। वहीं एसएस राजामौली की “RRR” गूगल पर सर्च की जाने वाली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रही है। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मूख्य भूमिका में हैं। इसके बाद इस लिस्ट में ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर हिट ‘कांतारा’ ने जगह बनाई है।

गूगल पर सर्च की गई टॉप 10 फिल्मों में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा: द राइज़’ छठे स्थान पर रही है।
वहीं कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम’ सातवें स्थान पर रही है।

गूगल पर सर्च की गई टॉप 10 फिल्मों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ को पहला स्थान मिला है। इसके बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ तीसरे नंबर पर रही है। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ नंबर आठ पर रही है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ नंबर नौ पर रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘थोर: लव एंड थंडर’ को दसवें स्थान पर रखा गया है।

ये भी पढ़े RRR : एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण को मिला एचसीए स्पॉटलाइट अवार्ड और आरआरआर बनी सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म

2022 की मोस्ट सर्च टॉप 10 फिल्में-

  1. ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन
  2. केजीएफ: चैप्टर 2
  3. द कश्मीर फाइल्स
  4. आर आर आर
  5. कांतारा
  6. ‘पुष्पा: द राइज’
  7. विक्रम
  8. लाल सिंह चड्ढा
  9. दृश्यम 2
  10. थोर: लव एंड थंडर

RRR को इंटरनेशनल लेवल पर मिली पहचान-

एसएस राजामौली की फिल्में जब भारत में रिलीज होती हैं, तो लोगों में एक अलग लेवल की एक्साइटमेंट रहती है।
उनकी फिल्मों का साउथ से लेकर नार्थ तक दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्मों में दर्शको को हमेशा से उम्मीद से ज्यादा ही मिलता है। हम फिल्म देखने के लिए जो सोच कर जाते हैं। हमें उससे ज्यादा ही देखने को मिलता है। एसएस राजामौली ने कभी अपने दर्शको को निराश नहीं किया है। अगर आपने गौर किया हो उनकी हर फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग बढती जा रही है। हर वर्ग का दर्शक वर्ग उनसे जुडता जा रहा है।

एसएस राजामौली की आरआरआर ने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फिल्म को वेस्टर्न ऑडियंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने आरआरआर को ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म’ का अवार्ड दिया है। अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करके इसकी घोषणा की थी।

ये भी पढ़े इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड…

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles