25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

RRR : एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण को मिला एचसीए स्पॉटलाइट अवार्ड और आरआरआर बनी सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ पूरी दुनिया में सराही जा रही है। फिल्म ने देश और दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई की है। साथ ही फिल्म ने कई अवार्ड भी जीते है। फिल्म को ऑस्कर में भेजा गया। फिल्म ने एसएस राजामौली को दुनिया भर में बड़ा सम्मान दिया है। हाल ही में एसएस राजामौली को न्यू यॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब उनकी फिल्म को दो और अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण को एचसीए स्पॉटलाइट अवार्ड और सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से सम्मानित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और राम चरण की आरआरआर को अपार सफलता मिल रही है। फिल्म को पश्चिमी दर्शकों और मीडिया से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को विभिन्न श्रेणियों में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन के पुरस्कार इस संग्रह में और इजाफा कर रहे हैं।

Ramcharan and Junior NTR

अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल द्वारा आरआरआर को “सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म” के रूप में सम्मानित किया गया है। अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने घोषणा करते हुए राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर का एक पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा 2022 अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स, सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म: आरआरआर।

ये भी पढ़े इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की सर्कस का ट्रेलर, ‘ग्रैंड…

इसके बाद आरआरआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने भी एक ट्वीट कर टीम का धन्यवाद किया और लिखा, “बहुत बहुत धन्यवाद @ATLFilmCritics। #RRRMovie।

Advertisement

आपको बता दें कि RRR को प्रतिष्ठित हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन स्पॉटलाइट अवार्ड विजेता मिला है। आरआरआर टीम ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ ये खबर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ”हम आरआरआर उत्साहित हैं… #RRRMovie के कलाकारों और क्रू ने प्रतिष्ठित HCA स्पॉटलाइट विनर अवार्ड जीता! हम #RRRMovie को पहचानने के लिए @hollywoodcriticsassociation जूरी को धन्यवाद देना चाहते हैं!

एस राजामौली को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार-

शुक्रवार को एसएस राजामौली ने हॉलीवुड के बड़े निर्देशकों को पीछे छोड़ते हुए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने न केवल भारतीय दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि पश्चिमी और पूर्वी दर्शकों से भी बड़ी प्रशंसा प्राप्त करने में सफलता पाई है। आरआरआर ने अपने थिएट्रिकल रन में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

हाल ही में फिल्म को अमेरिका और जापान में रिलीज़ किया गया था और इसे पश्चिमी दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली थी। वे फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। राजामौली को आरआरआर में उनके काम के लिए “एलए टाइम्स” के फर्स्ट पेज पर भी चित्रित किया गया।

ये भी पढ़े तुषार कपूर मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘मारीच’ से करेंगे वापसी, 9 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles