24.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

गृह क्लेश और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए दक्षिण दिशा में करें यह उपाय, बहुत जल्द दिखेगा बदलाव!

नई दिल्ली: यदि आपके घर में भी हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है या फिर आर्थिक तंगी से आप त्रस्त रहते हैं। इसके अलावा यदि आप लाख प्रयासों के बाद भी बरकत नहीं कर पा रहे तो आपको घर के वास्तु पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर एक वस्तु के लिए एक दिशा और स्थान निर्धारित किया जाता है। यदि कोई भी वस्तु अपने ठीक स्थानीय दिशा में ना हो तो उस घर में वास्तु दोष लग जाता है। इससे या तो परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है या फिर कई समस्याएं आपको घेरने लगती है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिन को घर में रखने से घर के वास्तु दोष को खत्म करके सुख-शांति और समृद्धि को वापस लाया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से घर से वास्तु दोष को दूर करने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े अगर जीवन में आ रही हो परेशानियां तो सोमवार को जरूर…

बेड के सिरहाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपने घर के बेडरूम में बेड के सिरहाने का खास ध्यान रखना चाहिए। यदि ये दलत दिशा में होता है तो इससे परिवार में कई परेशानी आ जाती है और घर में कलह बना रहता है। साथ ही आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में रखना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से  मन शांत रहता है।

झाड़ू रखने की सही दिशा

वास्तु के मुताबिक, यदि आप अपने घर में झाडू को किसी भी दिशा में रख देते हैं तो इससे अशांति आने लगती है। साथ ही इस गलती की वजह से आपकी सुख समृद्धि पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में झाड़ू को रखने की शुभ दिशा दक्षिण होती है। इससे घर में खुशहाली आती है और अशांति दूर होने लगती है।

तस्वीर रखने की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में हमेशा झगड़े तनाव,अशांति और पैसों की तंगी रहती है तो ऐसे में आपको अपने घर में वास्तु के कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको अपने लिविंग रूम में दक्षिण दिशा की दीवार पर फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ने लगता है।

ये भी पढ़े इन चीजों को पर्स में रखने से रुकने लगता है पैसा,…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles