17.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
Recommended By- BEdigitech

अगर जीवन में आ रही हो परेशानियां तो सोमवार को जरूर करें ये खास उपाय ?

अगर किसी व्यक्ति के जीवन को परेशानियों ने घेर रखा हो और उनके काम ना बन पा रहे हो तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में एक बार महादेव की पूजा जरूर करनी चाहिए और अगर बात की जाए देवों के देव महादेव को खुश करने के शुभ दिन की तो वह है सोमवार का दिन।

ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार का दिन महादेव को समर्पित दिन माना जाता है और अगर इस दिन कोई व्यक्ति सच्चे दिल के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है या फिर व्रत करता है तो उसके सभी कार्य बनने लगते हैं।

इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के जीवन में करियर, बिजनेस या धन संबंधी समस्याएं बहुत अधिक बनी हो तो उन्हें सोमवार के दिन कुछ खास उपायों को करना चाहिए। अब ये कौनसे उपाय है और इनसे कैसे लाभ मिलता है आइए आपको इसकी जानकारी देते हैं।

Table of Contents

सोमवार के खास उपाय ?

lord shiva

शनि दोष दूर करने का उपाय

अगर किसी व्यक्ति पर शनि दोष लगा हो और शनि दोष के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो तो ऐसे में उस व्यक्ति को सोमवार वाले दिन एक तांबे का लोटा लेकर उसमें जल और काले तिल डालकर ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करते हुए वह जल शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाता है।

मछलियों को खिलाएं आटे की गोलियां

अगर आपका समय काफी बुरा चल रहा हो और काम बनते-बनते बिगड़ जाता हो तो ऐसे में आपको सोमवार वाले दिन ‘ऊँ नम: शिवाय’ का जाप करते हुए मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है।

शिवलिंग का करें जलाभिषेक

अगर आप चाहते हैं कि आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे तो आपको सोमवार वाले दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए और शाम के वक्त घर में 11 घी के दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से आप पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

धन प्राप्ती के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपको कभी भी पैसों की कमी ना हो तो आपको अपने घर में सोमवार वाले दिन पारद की शिवलिंग स्थापित करनी चाहिए और रोजाना उस शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन आगमन के द्वार खुलते हैं।

संतान प्राप्ती के लिए उपाय

अगर आपकी संतान प्राप्ती की कामना हो तो आपको सोमवार वाले दिन आटा लेकर उसकी 11 शिवलिंग बनानी चाहिए और 11 बार उनका जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से संतान प्राप्ती की कामना पूर्ण होती है।

ये भी पढ़े धनवान बना सकते है आपको भी ये नमक के उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर देती है आर्शिवाद!

ये भी पढ़े अगर चाहते हैं शीघ्र ही धनलाभ, तो इसमें मदद कर सकते हैं लाल किताब के ये उपाय ?

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles