28.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर चाहते हैं शीघ्र ही धनलाभ, तो इसमें मदद कर सकते हैं लाल किताब के ये उपाय ?

लाल किताब के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन इस किताब को किसने लिखा इस बात की जानकारी आज तक किसी के पास नहीं है। लेकिन लाल किताब को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इसमें बताए जाने वाले सभी उपाय बेहद कारगर है।

इसके अलावा जब लाल किताब की बात आती है तो इसको लेकर कहा जाता है कि इसे लंकापति रावण ने लिखा था लेकिन जब युद्ध चल रहा था तो उससे यह किताब खो गई और बाद में यह किताब अरब में आद नाम की जगह से प्राप्त हुई थी और जब इसके उपायों को अपनाया गया तो यह बेहद कारगर साबित हुए।

जिसके बाद से इसका इस्तेमाल वैदिक ज्योतिषी में होने लगा। लाल किताब में बताए गए अधिकतर टोटके लोगों को बाधाओं से बचने के लिए बनाए गए है। इनके उपयोग से नौकरी, व्यापार, पढ़ाई, आर्थिक तंगी व बीमारियों समेत सभी में फायदा लिया जा सकता है।

इसके अलावा अगर कोई आर्थिक तंगी या पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा हो तो उसे भी इसका लाभ मिल सकता है। इन्हीं में से कुछ उपाय आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें अगर आप इस्तेमाल में लाते हैं तो इससे आप भी अपनी पैसों से जुड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए इन उपायों पर नजर डाल लेते हैं।

Advertisement

Table of Contents

लाल किताब के खास उपाय ?

कन्याओं को खिलाएं खीर

अगर आप पैसों की तंगी से परेशान है तो आपको खास ये उपाय तो करना ही चाहिए। इसके लिए आपको शुक्रवार के दिन केवल 9 वर्ष तक की 5 कन्याओं को घर पर बुलाकर खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाना है। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। लेकिन आपको ऐसा 21 शुक्रवार तक करना है।

घर में रखें एक्वेरियम

लाल किताब में बताया जाता है कि अगर घर में 4 सुनहरी और 4 काली मछलियों का एक्वेरियम रखा जाए तो इससे धन लाभ होता है लेकिन आपको ध्यान रखना है कि मछलियों की संख्या ना तो बढ़नी चाहिए और ना ही कम होनी चाहिए और अगर कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत बदलकर नई मछली उसके स्थान पर रख देनी चाहिए।

सिरहाने पर रखें तांबे का पात्र

अगर आपको धन से जुड़ी काफी परेशानी रहती हो तो लाल किताब के अनुसार आपको अपने सिरहाने पर लाल चंदन मिले पानी से भरा एक तांबे का पात्र रखकर सोना चाहिए और जब सुबह उठे तो उस पानी को स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और घर की समस्याएं भी समाप्त होती है।

कुत्ते को खिलाएं रोटी

अगर आपको व्यापार में काफी घाटा हो रहा हो तो आपको रोजाना कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। इसके अलावा अपनी दुकान या फिर ऑफिस के गेट के बाहर आटा डाल देना चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में आने वाला सभी नुकसान दूर हो जाता है और व्यापार में बढ़ोतरी भी होती है।

ये भी पढ़े अगर जीवन में है काफी परेशान तो एक बार जरूर करें शनिदेव से जुड़े ये खास उपाय ?

ये भी पढ़े भूले में की गई ये गलतियां अक्सर हमें कर देती है कंगाल, रूठ कर चली जाती है मां लक्ष्मी!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles