31.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर आप भी करते हैं गुड़ और चने का एक साथ सेवन तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या होते हैं इसके नुकसान ?

कई लोगों को गुड़ और चना साथ में खाना काफी पसंद होता है लेकिन इन सबके बीच एक सवाल भी है जो हम में से अधिकतर लोगों के जहन में आता है और वह सवाल है कि क्या वाकई गुड़ और चने को एक साथ खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है।

अगर आपका भी यही सवाल है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जहां हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई गुड़ और चना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है या फिर नहीं।

वैसे तो इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि किसी भी चीज के केवल फायदे ही होते हैं क्योंकि हर एक चीज अपने आप में एक नुकसान को छुपाए बैठी है। लेकिन अभी और चीजों की बात को छोड़ देते हैं और गुड़ और चने पर फोकस करते हैं। तो आइए अब आपको गुड़ और चने से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Table of Contents

Advertisement

गुड़ और चने के नुकसान ?

गुड़ और चने

ये भी पढ़े  सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, दूर रहेंगे सभी संक्रमण!

गलत समय पर ना करें गुड़ और चने का सेवन

किसी भी चीज का अगर फायदा लेना हो तो ये जरूरी हो जाता है कि हम उस चीज को सही समय पर और सही तरीके से सेवन में लाएं। क्योंकि उन चीजों में मौजूद पोषक तत्व तभी सही तरीके से काम करते हैं जब उन्हें सही समय पर सेवन में लाया जाए।

अब जैसे कि गुड़ और चने की ही बात कर लेते हैं तो इन दोनों में पाया जाता है अच्छी मात्रा में प्रोटीन जो कि कमजोर लोगों को वजन बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन अगर प्रोटीन को लेने का समय गलत हो तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

इसलिए जब भी आप गुड़ और चने का सेवन करें तो सही समय पर यानी सुबह के वक्त करें। तभी यह आपके शरीर को फायदा देगा वरना ये आपके लिए नुकसानदायक ही साबित होगा।

अधिक मात्रा में गुड़ और चने का ना करें सेवन

हम बार-बार अपनी पोस्ट में बताते हैं कि अगर सीमित मात्रा में किसी चीज का सेवन किया जाए तो वो हमारे लिए फायदेमंद साबित होती है लेकिन वहीं अगर हम अधिक मात्रा में किसी चीज का सेवन करने लग जाएं तो दवा भी जहर बन जाती है और यहां तो बात ही गुड़-चने की हो रही है।

तो भले ही गुड़ और चना आपको कितना भी पसंद हो लेकिन आप इसका सेवन अधिक मात्रा में ना करें क्योंकि ऐसा करना आपके पेट के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। इससे हमारा पाचनतंत्र गड़बड़ा जाता है और कई प्रकार की पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसीलिए आप जब भी गुड़ और चने का सेवन करें तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं अगर आपको पहले से ही पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हो तो आप इसे सेवन में ना लाएं।

गैस्टिक मरीज ना करें गुड़ और चने का सेवन

अगर आपको गैस्टिक की समस्या रहती हो या फिर आपके पेट में काफी अधिक मात्रा में गैस बनती हो तो आपको गुड़ और चने से पूरी तरह से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि ये दोनों ही चीजें हमारे शरीर में गैस को बढ़ाती है और अगर आप फिर भी इनका सेवन करते हैं तो ये आपको काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती है।

मोटापा कम करने वाले लोग बनाएं गुड़ और चने से दूरी

अगर आपको वजन घटाना हो तो ऐसे में तो आपको गुड़ और चने का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों ही चीजों में कैलोरी पाई जाती है जो कि हमारे वजन को तेजी से बढ़ाती है। इसीलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कम हो जाए तो आपको गुड़ और चने से दूरी बना लेनी चाहिए।

भीगे चने का इन चीजों के साथ ना करें सेवन ?

भीगे चने और अंडा

कई लोग सुबह के वक्त अंडे और चने का सेवन करना पसंद करते हैं क्योंकि ये एक प्रकार की हेल्दी डाइट होती है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

क्योंकि अंडा और चना दोनों में ही अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और जब हम दोनों को एक साथ सेवन में लाते हैं तो इससे हमारे पाचनतंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और नतीजे स्वरूप हमें अपच जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

भीगे चने और दूध

कई लोग हेल्दी डाइट के नाम पर दूध और भीगे चने को एक साथ सेवन में लाते हैं लेकिन ऐसा करना भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि जब हम दूध और भीगे चने को सेवन में लाते हैं तो इसका प्रभाव हमारे पाचनतंत्र पर पड़ता है जिससे कि हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

भीगे चने के साथ लहसुन और करेले के जूस का सेवन

इसके अलावा जब भी आप भीगे चने का सेवन करें तो आप लहसुन और करेले के जूस का सेवन भी इसपर ना करें क्योंकि ऐसा करना भी हमारी सेहत को कई हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। इन चीजों के साथ भीगे चने का सेवन आपके शरीर को कई हद तक परेशानी में डाल सकता है।

ये भी पढ़े हरी मिर्च के इन फायदों से शायद आप भी है अंजान, जानिए सेहत को कैसे पहुंचाती है लाभ ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles