27.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

इन पौधों को घर में लगाने से छीन जाती है परिवार की सुख-शांति, आने लगती है आर्थिक तंगी!

नई दिल्ली :  घर में पेड़ पौधे लगाने तो सभी को पसंद होते हैं लेकिन अक्सर हम जाने अनजाने में उन पौधो को घर में लगा देते हैं, जिनसे घर की सुख-समृद्धि जाने लगती है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ पौधो के बारें में बताया गया हैं। जिनको घर में लगाना अशुभ माना जाता है और इनसे निकलने वाली नाकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को बर्बाद कर देती हैं। वहीं वास्तु वास्त्र में कुछ पौधे ऐसे भी बताएं गए है जिनको घर में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इन्हें घर में लगाने के लिए सही दिशा और सही स्थान पर खास जोर दिया जाता है। यदि इन्हें वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाए तो इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है। चलिए जानते है वो कौन से पौधे है जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए…

Table of Contents

बबूल का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी हमें घर के आगन में भूलकर भी बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में कांटे होते हैं जो आपके जीवन को प्रभावित करते है। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और घर में बिमारियां का घेराव होने लगता है। यदि आपने भी अपने घर में बबूल के पौधें को लगाया हुआ है तो इस पौधे को तुंरत हटा दें।

कैक्टस का पौधा

Cactus plants

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आपको कांटे वाले पेड़ या पौधे नहीं लगाने चाहिए। माना जाता हैं कि घर में कांटे वाले पौधे लगाने से घर की परेशानियां बढ़ने लगती है। कैक्टस का पौधा भी कांटे वाला पौधा है इसलिए इसे भी घर में लगाने से बचना चाहिए। घर में कांटेदार पौधे लगाने से कलेश और रिश्तों खटास आने लगती है और इंसान को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़े जानें, घर में गुलाब का पौधा लगाना शुभ होता है या…

इमली का पेंड़

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इमली का पेड़ घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे  घर में क्लेश का माहौल बनने लगाता है और इससे घर के लिए अशुभ माना जाता है। इसके अलावा जिस घर में इमली का पेड़ लगा होता है इससे रिश्तों में खटास भी आने लगती है। माना जाता हैं कि इस एक पेड़ को लगाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

पीपल का पेड़

वास्तु शास्त्र की मानें तो, हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ पवित्र और पूजनीय माना जाता है, कहां जाता हैं कि पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास रहता है। लेकिन क्या आप जानते इस पेड़ को घर में लगाना अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग भी जाता है तो इसे खुद से ना तोड़े ना काटें।

ये भी पढ़े जानें एलोवेरा घर में लगाना शुभ होता है या अशुभ, पढ़े पूरी जानकारी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles