29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: इन तस्वीरों को घर में लगाने से बढ़ता है आत्मविश्वास और मनोबल, पढ़े पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: अक्सर कई लोग अपने मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन फिर भी खुद को एक आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति बनाने में नाकाम होते हैं। आपको बता दें इसका सीधा सीधा कनेक्शन वास्तु शास्त्र से होता है। घर में मौजूद हर एक वस्तु का वास्तु शास्त्र में दिशा बताई गई है।‌ आज हम आपको ऐसी कुछ तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर में लगाने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिये लगाया जाता है।

आपको बता दें, अधिकतर लोग कभी किसी कारण से तो कभी बिना कारण के ही परेशान रहते हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल डगमगाने लग जाता है और किसी नए काम को करने की रूचि भी कम होती जाती है। ऐसे में चाहिए कि इन लोगों के आस-पास हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहे और ये खुश रहे।

इसलिए इनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए ऊंचे पहाड़ या किसी उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगाएं। जिस प्रकार आसमान में पक्षी पूरे जोश और एक नई मंजिल की खोज़ में उड़ता जाता है और पहाड़, चाहे आंधी हो या तूफान हमेशा अपनी जगह पर अड़िग रहता है, उसी प्रकार इनके चित्र देखने से उस व्यक्ति में भी जोश और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।

वहीं समुद्र में लहरें उठती हुई तस्वीर घर में कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीर लगाने से मानसिक अशांति बनी रहती है और रिश्तों में तनाव रहता है।

Advertisement

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: इस दिशा में लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर, कर्ज मुक्ति का है सबसे बेहतरीन उपाय!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles