37.8 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 18, 2024
Recommended By- BEdigitech

जयपुर में घूमने योग्य जगह और पर्यटन स्थल…

जयपुर, भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर को गुलाबी शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे भारत के पेरिस के रूप में भी जाना जाता है, और सी वी रमन ने इसे महिमा का द्वीप कहा है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 268 किमी की दूरी पर स्थित है। जयपुर की स्थापना 1727 में कछवाहा राजपूत शासक जय सिंह द्वितीय, आमेर के शासक द्वारा की गई थी, जिनके नाम पर शहर का नाम रखा गया। यह आधुनिक भारत के शुरुआती नियोजित शहरों में से एक था।

जयपुर भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों जैसे जोधपुर, जैसलमेर, भरतपुर, उदयपुर के प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य करता है।

Table of Contents

जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल-

हवा महल

हवा महल को महाराजा सवाई सिंह ने बनवाया था।इस महल को शाही महारानियों के लिए बनवाया गया था। ताकि वो हवा महल से गली,महोल्ले में होने वाले त्योहारों, उत्सवों को देख सके। इसमे 953 झरोखे है, यहां से आप आस-पास के नजा़रों को देख सकते हैं।

Advertisement

चौकी ढाणी जयपुर

चौकी ढाणी में यहां की जनजातियों के संस्कृति , परंपरा और उनके रहन-सहन, उनके हर वस्तुओं को झांकियों के माध्यम से बड़ी सुंदरता से दर्शाया गया है। इसके साथ ही चौकी धानी में कलाग्राम मार्केट है, जहां आप यहां की परंपरागत वस्तुओं को खरीद सकते हैं।

सिटी पैलेस

इतिहास, वास्तुकला एवं फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन लोगों के लिए आपको सिटी पैलेस में विजिट करना चाहिए। यहाँ से आप पूरे जयपुर के सौंदर्य के गवाह बन सकते है।

अल्वर्ट हाल म्युसियम

अल्वर्ट हाल म्युसियम में आप मिस्र के पिरामिड की तरह ममी को देख सकते हैं। यहां मेरा की हजारों साल पुरानी टूटू नामक महिला की ममी रखी गई हैं। इसके अलावा इस संग्रहालय में पुराने सिक्के, हथियार, ज्वेलरी, पुराने म्यूजिकल इंट्रूमेंएट, और ऐतिहासिक तस्वीरें भी रखी गई हैं।

नाहरगढ़ किला

नाहरगढ़ किला, जयपुर का मशहूर किला है। ये किला लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट के रुप में लोकप्रिय है। इस किले से आप जयपुर और आमेर शहर का नज़ारा देख सकते हैं। इसकी खूबसूरती रात में बेहद आकर्षक लगती है। यहां के खूबसूरत नज़ारे के साथ-साथ किले में मौजूदा रेस्टोरेंट भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

जल महल

जल महल मनसागर झील के ठीक बीचों-बीच स्थित है। यह किला महाराजा जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था। इसे मुख्य रुप से शिकार के अड्डे के रूप मेंबनाया था। लेकिन यह लोगों के बीच प्रवासी पक्षियों के लिए मशहूर है। आप यहाँ बहुत से खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

जयगढ़ किला

जयगढ़ किले का शाब्दिक अर्थ है जीत का स्थान। अगर आप हथियार आदि को देखने के शौकीन हैं। तो आप यहां एक बार जरुर आए। आप यहां राजपूत महाराजाओं के प्राचीन हथियार व तोपें को देख सकते हैं। ये किला 3 किमी की दूरी में फैला है। यह किला आमेर व नाहरगढ़ किलों के समीप स्थित है।

पिंक सिटी बाजा़र

पिंक सिटी बाजा़र चार अलग-अलग बाज़ार लगते हैं, जहां आपको राजस्थानी जूतियों से लेकर जयपूरी दुपट्टे और सजावट का सामान भी मिल जाऐगा। इसेक साथ-साथ आपको यहां पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन भी मिलेगा।

जंतर मंतर

जंतर मंतर को महाराजा सवाई जय सिंह ने बनवाया था। इस स्थल को यूनेस्को ने विश्व धरोहर माना है। इसे ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए बनाया गया है। जंतर मंतर में मौजूद प्राचीन उपकरणों से समय, दिशा, ग्रहण, आदि का पता लगाया जाता है। इन्हें पत्थरों का इस्तेमाल करके बनाया गया है।

राज मंदिर सिनेमा

राज मंदिर सिनेमा, जयपुर का सबसे मशहूर सिनेमाघर है, जहाँ बॉलीवुड की हर फिल्म दिखाई जाती है। इसे जयपुर की आधुनिक कला से बनाया गया है। सिनेमाघर की छत ताड़ के पत्तों व चमकदार सितारों से सजी है। कभी जयपुर आए है तो यहाँ फिल्म जरुर देखें। इस सिनेमाघर में 1300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़े जानिए भारतीय महिलाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतो के बारे में !

ये भी पढ़े घूमने के लिए दिल्ली की ये 20 जगह है सबसे बेस्ट, इतिहास से लेकर इनकी खूबसूरती तक सब मिलेगा आपको देखने को।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles