37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

Karj se mukti ke upay कर्ज की मुक्ति के 20 उपाय, बहुत जल्द दिखेगा बदलाव!

Karj se mukti ke upay कर्ज की मुक्ति उपायहर व्यक्ति अपने आने वाले कल को आज से बेहतर बनाने के लिए दिन रात मेहनत करता है लेकिन बढ़ती मंहगाई और दिन प्रतिदिन के खर्चे कुछ जोड़ना तो‌ दूर हमें कर्ज के नीचे और ले आती है। हर सुबह जब हम उठते हैं बस यही कामना करते हैं ईश्वर हमें सफलता प्रदान करें, हमारा दिन अच्छा बीते, अच्छी नौकरी लगवा दें या जल्द से जल्द धनवान बना दें। हर इंसान सफल होने के लिए भरपूर प्रयास भी करता है परंतु जैसे-जैसे दिन ढलता है यदि इंसान के हिसाब से दिन में कार्य नहीं होता तो वह निराश हो जाता है और अपने आपको कोसने लगता है। ऐसे ही मायूस होकर अपने कार्य को पूरा करने के लिए कर्ज का सहारा लेता है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना एक स्वभाविक कार्य है। लेकिन कर्ज़ एक ऐसा बोझ है जिसमें इंसान दबता चला जाता है और कर्ज को उतारने के लिए दोबारा कर्ज लेता है। कर्ज समय पर न चुकाने के कारण वह ना चाहते हुए भी दोबारा कर्ज कर लेता है। कर्ज की किश्त महीने की इनकम और खर्चों से ज्यादा होती है और ये प्रक्रिया चलती रहती है और कई बार इंसान इससे डिप्रेशन में भी चला जाता है।

हर व्यक्ति को उसकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता है तो निराश होना स्वभाविक है। तो आइए

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कुछ ऐसे कर्ज की मुक्ति उपाय जो Karj se mukti ke upay दिला सकते हैं।

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि लगातार मेहनत करते हैं, कभी कोई पाप नहीं करते हैं और किसी का बुरा भी नहीं करते फिर भी हमारा काम अच्छा नहीं होता ऐसा इसलिए भी होता है की हमारे ग्रह नक्षत्रों का भी असर हम पर पड़ता है। लेकिन अगर आप अच्छे कर्म करते हैं तो ग्रह नक्षत्रों का अनुकूल प्रभाव आप पर जरूर पड़ेगा। लेकिन कर्म के साथ साथ हमें अपने धार्मिक अनुष्ठानों पर भी काम करना चाहिए। चलिए जानते हैं कर्ज से छुटकारा दिलाने में काम आने वाले उपाय

Advertisement

Table of Contents

कर्ज मुक्ति रामबाण उपाय

  1. ऐसी मान्यता है कि हर व्यक्ति का भाग्य उसकी हाथों की रेखाओं में होता है और हाथों की रेखाएं कर्म के अनुसार बनती बिगड़ती हैं इसलिए हमेशा पुण्य कार्य करें क्योंकि हाथों की रेखाओं में ही आपकी किस्मत लिखी होती है।
  2. प्रातः काल उठकर सबसे पहले अपने हाथों की लकीरों को चूमकर अपने चेहरे पर फेरना चाहिए इससे बिगड़ी तकदीर बनती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  3. आप जिस देवी या देवता को अपना ईष्ट मानते हैं उसका नाम प्रात: काल अपनी हथेली पर दाहिने हाथ की उंगली से लिखने पर बिगड़ा हुआ काम बनने लगता है और आसानी से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  4. इंसान हो या कोई जानवर सबको आजादी की ख्वाहिश होती है इसलिए आप अपने कर्ज को खत्म करने के लिए पिंजरे में कैद किसी जीव-जन्तु या पक्षी को खरीदकर उसे पिंजरे से आजाद करें ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति जल्दी मिलेगी।
  5. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को तेल और पीला सिंदूर का टीका लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज से संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है और मन शांत होता है।
  6. रात को सोते समय अपने बेडरूम में दो टिक्की कपूर की घी में डूबा कर जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  7. सरसों का तेल या तिल का तेल का दिया जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है जिससे काम करने की इच्छा प्रबल होती है और धीरे धीरे करके आपका सारा कर्ज उतरता जाता है।
  8. पशुओं को उनकी पसंद का खाना खिलाने और पक्षियों को दाने खिलाने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है और रुके हुए काम बनते हैं।
  9. बंदरों को गुड़-चना और केला खिलाना चाहिए, गाय को रोटी खिलाना, काली गाय को आटे की लोई में गुड़ और चना दाल खिलाने आदि से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  10. यदि आप किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं जैसे नौकरी के लिए, इंटरव्यू के लिए आदि तो पहले दाहिने पैर में चप्पल पहने फिर बाएं पैर में।
  11. घर से निकलते समय पहले बाहर बायाँ पैर निकालें फिर दायाँ पैर, ऐसा करने से सफलता पाने के चांस बढ़ जाते हैं और आसानी से कर्ज मुक्त हुआ जा सकता है।
  12. घर के मुख्य दरवाजे के पास घर के अंदर उड़ते हुए हनुमान जी का फोटो लगाने से हनुमान जी सभी परेशानियों को लेकर घर के बाहर चले जाते हैं।
  13. अपने घर का इशान कोण हमेशा साफ रखें इससे कर्ज मुक्ति जल्दी मिलती है।
  14. यदि आपको कर्ज लेना है तो आप बुधवार को दूसरे व्यक्ति से लें और मंगलवार को किसी भी व्यक्ति को उधार नहीं दें अगर आपने मंगलवार को कर्ज दिया तो हो सकता है की आपको भी कर्ज लेना पड़ जाए।
  15. विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान को प्रतिदिन मोदक का भोग लगाकर लक्ष्मी जी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  16. रविवार और मंगलवार को लाल मसूर की दाल अवश्य किसी गरीब को दान करें।
  17. शंकर जी के मंदिर जाकर तीन केले लेकर चढ़ाये और 11 या 21 बार ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाए नमः का जाप करें।
  18. रात्रि को सोते समय जौ को अपने सिरहाने रख कर सोएं। इसके बाद सुबह स्नान करने के पश्चात सिरहाने रखी उस जौ को किसी जरूरतमंद को दान कर दें। यह उपाय भी कर्ज मुक्ति के अचूक उपायों में शामिल है।
  19. बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबाल कर उसमें देसी घी और शक़्कर को मिलाएं। इसके बाद उसे गाय को खिला दें। ऐसे करने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
  20. हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे आटे से निर्मित चौमुखी दीपक सरसों के तेल में जलाएं। ऐसा करने से भी जातक को कर्ज से मुक्ति मिलेगी क्योंकि पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास माना जाता है।

कर्ज लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  1. यदि आप कर्ज लेने जा रहे हैं तो मंगलवार के दिन कर्ज लेने से बचें। मंगलवार को कर्ज लेने से वह कभी खत्म नहीं होता है और इसके अनेकों परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। जैसे- किसी मुकदमे में फंस जाना, बड़ा विवाद होना।
  2. अगर आप पहले ही कर्ज ले चुके हैं तो कर्ज चुकाने का सही दिन मंगलवार बहुत शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि कर्ज की पहली किश्त मंगलवार के दिन ही चुकायें।
  3. बुधवार भगवान् गणेश का दिन माना जाता है। कर्ज उतारने का आसान तरीका है बुधवार को कर्ज लेना क्योंकि इस दिन लिया गया कर्ज आसानी से उतर जाता है इसलिए इस दिन कर्ज लेना चाहिए।

हम आशा करते हैं आपने हमारे लेख “karj se mukti ke upay” को आपने बहुत पसंद किया होगा इसलिए आप इन कर्ज की मुक्ति के 20 उपायों को अपने जीवन में ला सकते हैं। अगर कोई सवाल हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे और हमारे लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों से साझा करें ।

ये भी पढ़े – वास्तु शास्त्र: इन कुछ गलतियों की वजह से गले तक कर्ज में डूब जाते हैं आप, इन चीजों को करने से बचें।

ये भी पढ़े – सपने में बहुत सारे लोगों को देखना होता शुभ और अच्छा संकेत

ये भी पढ़े – अगर रहती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तो भूलकर भी ना करें ये कसरत, वर्ना सेहत हो सकती है खराब ?

ये भी पढ़े – ब्लड प्रेशर और खराब पाचन की समस्या से राहत पाने के लिए करें अनंतासन, जानें इसे करने की विधि

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles