36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया, छठे स्थान पर पहुंची मुंबई इंडियंस

IPL 2021 का 34वां मुकाबला रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला अबू धाबी के जायेद स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार पारी खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और कोलकाता के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में कोलकता की टीम चौथे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पावरप्ले में ही दोनों ने टीम के 50 रन पूरे कर दिए हैं। रोहित ने 4 चौके की मदद से 30 गेंदो में 33 रन बनाएं तो डिकॉक ने 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 42 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम अब कोलकाता के खिलाफ 29 पारियों में 1015 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 46.13 का रहा है। इसके अलावा रोहित ने केकेआर के खिलाफ अपने 100 चौके भी पूरे किए। वह केकेआर के खिलाफ सौ चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

कोलकाता को पहली सफलता रोहित शर्मा के नाम पर मिली। सुनील नरेन ने रोहित को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करवाकर 78 के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा दिया। उनके बाद आए सूर्यकुमार यादव केवल 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई को तीसरा झटका डिकॉक के नाम का लगा। मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने 14 रन, कीरोन पोलार्ड ने 21 रन, क्रुणाल पांड्या 12 रन ही बना पाए। कोलकाता की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट चटकाए।

बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम की शानदार शुरूआत रही। कोलकाता ने पहले ही ओवर में 15 रन बनाए। मुंबई को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह के हाथों लगी। बुमराह ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट किया। गिल ने अपनी पारी के दौरान एक छक्के और एक चौके की मदद से 9 गेंदो में 13 रन बनाए। कोलकाता का दूसरा विकेट वेंकटेश अय्यर के नाम का गिरा। वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 30 गेंदो में 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 53 रन बनाए। उनके बाद मुंबई ने अगला विकेट इयोन मोर्गन का लिया। इयोन मोर्गन 8 गेंदो में 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी ने शानदार पारी खेलते हुए 42 गेंदो में 3 छक्के और 8 चौके की मदद से 74 रन बनाकर मुंबई के खिलाफ टीम को जीत हासिल करवाई। वहीं, नितीश राणा ने 2 गेंदो में 1 चौके की मदद से 5 रन बनाए। इसके साथ कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

जानें कैसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, रोश कलारिया, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर

कोलकाता नाइटराइडर्स

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, करुण नायर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, टिम सेफर्ट, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, पवन नेगी, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, गुरकीरत सिंह मान

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles