32.1 C
Delhi
शनिवार, जुलाई 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

मुगलों को ‘डकैत’ बताने पर मनोज मुंतशिर घिरे, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना !

आज कल मानो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग आम बात बन गई है, चाहे नेता हो या अभिनेता हर कोई सोशल मीडिया ट्रोलिंग की चपेट में आ ही जाता है।
बता दें कि इस बार ट्रोलिंग का शिकार बॉलीवुड ‘लेखक’ मनोज मुंतशिर हुए है, दरअसल मनोज मुंतशिर अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। जिसमें उन्होंने मुगल बादशाहों की तुलना ‘डकैतों’ से की थी।
बता दें कि, सोशल मीडिया पर मनोज मुंतशिर का ट्वीट आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे है, यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स भी उन्हें जमकर सुनाने से पीछे नहीं हट रहे। जिसमें अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, नीरज घायवन और फिल्ममेकर अविनाश दास समेत कई दिग्गज लोग शामिल है।
मनोज मुंतशिर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए पूछा था कि आप किसके वंशज हैं? अपनी विरासत और हीरो चुनें। इस वीडियो में वह अकबर, हुमायूं और जहांगीर को डकैत बताते हुए सवाल करते हैं कि आप किसके वंशज हैं? वह अपने इस ट्वीट में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाते नजर आए।
बता दें कि, मनोज मुंतशिर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका पूरा वीडियो भी अपलोड किया है, जो करीब 11 मिनट का है और उसका टाइटल भी उन्होंने यही रखा है कि, ‘आप किसके वंशज हैं?’
मनोज मुंतशिर की इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है और यूजर्स लगातार अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनके इस वीडियो क्लिप पर कई दिग्गज लोगों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
इस बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने मनोज के वीडियो का हवाला देते हुए उनके उपनाम ‘मुंतशिर’ पर तंज कसते हुए कहा कि- ‘शर्मसार करने वाला। बुरी कविता। देखने लायक नहीं है। अपना उपनाम भी हटा देना चाहिए। जिस चीज से घृणा हो उससे फायदा क्यों लेना।’


इसपर ‘मसान’ फिल्म के निर्देशक नीरज घायवन ने भी अपनी प्रतिकिर्या देते हुए कहा कि, ‘कट्टरता के साथ जातिवाद का समावेश।’
इस पर गीतकार और लेखक मयूर पुरी ने कहा कि लेखकों को अपने काम के जरिए घृणा फैलाने का कार्य नहीं करना चाहिए।
बताते चलें कि उनके इस ट्वीट पर तमाम लोग तंज कसते हुए अपनी प्रतिकिर्या दे रहे है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles