30.6 C
Delhi
रविवार, मई 5, 2024
Recommended By- BEdigitech

गोल्डन बॉय की गोल्डन छलांग, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी बने

टोक्यो ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नीरज ने हाल में संपन्न ओलम्पिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। डेब्यू ओलम्पिक में नीरज ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 87.58 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया। नीरज के रैंकिंग में 1315 अंक हैं। इस लिस्ट में जर्मनी के जोहानेस वेटर 1396 अंक के साथ टॉप पर बने हुए हैं। टोक्यो ओलम्पिक में हिस्सा लेने से पहले नीरज की वर्ल्ड रैंकिंग 16 थी।

विश्व नंबर १ वेटर के लिए टोक्यो ओलम्पिक कुछ खास नहीं रहा। वह इस ओलम्पिक में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरे थे लेकिन वह फाइनल में टॉप 8 में भी जगह नहीं बना सके। वेटर को 9वें स्थान से संतोष करना पड़ा। पोलैंड के मार्सिन क्रुकोवस्की 1302 अंकों के साथ तीसरे जबकि टोक्यो में रजत पदक जीतने वाले चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज 1298 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 1291 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

13 साल बाद भारत को ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में मिला गोल्ड

नीरज चोपड़ा ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। नीरज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड अपने नाम किया था।

Advertisement

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर है नजर

नीरज की नजरें अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर लग गई है। उनका कहना है कि वह अगले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतना चाहते हैं। भारत की ओर से वर्ल्ड चैंपियनशिप में पूर्व लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने कांस्य पदक जीता है। इसके बाद कोई भारतीय वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोई पदक नहीं जीत सका है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles