11.1 C
Delhi
सोमवार, दिसम्बर 11, 2023
Recommended By- BEdigitech

न्यू यॉर्क इंडिया डे परेड: अल्लू अर्जुन ने भीड़ को किया संबोधित- ‘ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं’

अल्लू अर्जुन भारत के सबसे बड़े फिल्म स्टार्स में से एक हैं। साउथ में तो उनका स्टारडम पहले से ही था लेकिन पुष्पा के बाद से देश और विदेशों में भी वो खूब लोकप्रिय हो गए हैं। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज – पार्ट बॉक्स ऑफिस सुपरहिट रही थी। अब इसके सेकंड पार्ट का लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं।

फिलहाल अल्लू अर्जुन अपने न्यूयॉर्क दौरे पर है। अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वो अमेरिका की गलियों में तिरंगा को फहराते दिख रहे हैं।

अल्लू अर्जुन अभी न्यूयॉर्क शहर में हैं। बिग एपल की सड़कों पर एए के ढेरों पोस्टरों से उनके प्रशंसकों ने आइकन स्टार का स्वागत किया। वह अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ इंडिया डे परेड का नेतृत्व करने के लिए वहां गए है। NYC की सड़कें भारतीय तिरंगे और ‘जय हिंद’ के नारों से भरी हुई थीं। जब उन्होंने सभा को संबोधित किया, तो उन्होंने गर्व से हमारे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कहा कि “ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।”

अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय वार्षिक प्रोग्राम the India Day Parade में अल्लु अर्जुन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारत परेड दिवस के ग्रांड मार्शल का वीडियो अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वे तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में ए आर रहमान का म्यूजिकल सॉन्ग ‘वंदे मातरम’ बज रहा है।

अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर 21 अगस्त को तिरंगा फहराते दिखे है। वहीं उन्होंने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। इस दौरान स्ट्रीट पर राष्ट्रगान जन गण मन भी हुआ है।

अमेरिका में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ भारत दिवस परेड का नेतृत्व किया है। अभिनेता द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स में तिरंगा फहराने को लेकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। इसके लिए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन के साथ सभी लोगों ने जय हिंद के नारे लगाए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए गर्व से कहा कि ‘ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं.’

अल्लू अर्जुन ने तिरंगा फहराने के बाद नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो न्यूयॉर्क शहर के मेयर के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में न्यूयॉर्क शहर के मेयर को भी पुष्पा के आइकॉनिक स्टेप को कॉफी करते देखा जा सकता हैं।

ये भी पढ़े – हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात, लैंडस्लाइड से अबतक 22 की मौत

Recommended By- BEdigitech
राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles