32.8 C
Delhi
सोमवार, अप्रैल 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

पटना में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल

Table of Contents

Top 10 Best Places in Patna पटना में घूमने की जगह

बिहार की राजधानी पटना पूर्वी भारत में कोलकाता के बाद दूसरा सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला शहर है। यहां चाणक्य, आर्यभट्ट और कालिदास जैसी हस्तियों का जन्म हुआ था, ज्ञान के क्षेत्र में इन महान व्यक्तियों की बराबरी कोई नहीं कर सकता। इसी शहर में

दुनिया का सबसे लंबा पानी पर बना पुल स्थित है। इस पुल को महात्मा गांधी सेतु के नाम से भी जाना जाता है। पटना में 20 किलोमीटर के दायरे में WIFI नेटवर्क बिल्कुल फ्री है। पटना बिहार का पहला और भारत का 19वां सबसे घनी आबादी वाला शहर है। भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत इसी शहर से हुई थी।

पटना में घूमने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक है। पटना दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। पटना गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। इस शहर को प्राचीन समय में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। पटना अपने मंदिरो और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

Advertisement

इस शहर का इतिहास हजारों साल पुराना है, यही वजह इसे इतिहास प्रेमियों के बीच लोकप्रिय बनाती है। पटना सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। इसलिए ये शहर सिक्खों की आस्था का बेहद प्रसिद्ध केंद्र है। पटना आचार्य चाणक्य, पाणिनी स्थलाभद्र, वात्स्यायन, आर्यभट्ट और अश्वघोष जैसे महान ज्योतिषियों और विद्वानों का घर था।

पटना के प्रमुख पर्यटन स्थल | पटना में घूमने की जगह

1. महात्मा गांधी सेतु –

महात्मा गांधी सेतु पटना में स्थित भारत के सबसे बड़े पुलों में से एक है। महात्मा गांधी सेतु पटना का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह पुल गंगा नदी में 5.7 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इस पुल से गंगा नदी का बेहद खूबसूरत और मनमोहक नजारा देखा जा सकता है।

2.  टेंपो लाइन पार्क

टेंपो लाइन पार्क भारत के कुछ चुनिंदा शहरों में स्थित है, उनमें से पटना भी एक है। यह फैमिली और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए एक बेहतर स्थान है।

3. गोलघर

गोलघर पटना का बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी देखने लायक है। गोलघर का निर्माण सन् 1786 में कैप्टन जॉन गारस्टिन ने करवाया था। इसे अनाज को स्टोर करने के लिए गोदाम के रूप में बनाया गया था। यहां से आप गंगा नदी की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।

4. संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क-

संजय गांधी बायोलॉजिकल पार्क एशिया महाद्वीप में पहले स्थान पर आता है और ये विश्व भर में गैंडों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर आता है। इस पार्क में झील और सुनहरे गार्डन भी है। इसके अंदर आपको देश विदेश के जंगली जानवर शेर ,चीता, भालू,हिरण,बाघ, हिप्पोपोटामस समेत 355 प्रजातियों के पक्षियों देखने को मिल जाएंगे।

5. सभ्यता द्वार-

गंगा तट पर 34 मीटर ऊंचे इस गेट को गेटवे ऑफ इंडिया की तरज पर बनाया गया है। सभ्यता द्वार भारत की संस्कृति और सभ्यता को बड़े खूबसूरती को बयां करता है। इसमें महात्मा बुध ,सम्राट अशोक, भगवान महावीर, और पाटलिपुत्र के इतिहास को बयां कर रहा है।

6. पटना संग्रहालय-

01 General View, at the Patna Museum, Bihar

सन् 1917 में पटना संग्रहालय का निर्माण किया गया था, इसमें आपको कई कला वस्तुओ का संग्रह देखने को मिलेगा। यहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा, कास्केट और यक्षानी आदि पवित्र अवशेष इसके प्रमुख आकर्षण है। अगर आपको ऐतिहासिक चीजे देखना हैं तो आपको यहां जाना चाहिए।

7. इंदिरा गांधी तारामंडल

पटना में आप इंदिरा गांधी तारामंडल भी जा सकते हैं। इसके अंदर आपको एक अलग दुनिया दिखाई देगी। जहां हमारे सौरमंडल के बारे में स्क्रीन में 3D शो दिखाया जाता है। इसमें हमें खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाती है।

8. इको पार्क-

ये पटना का काफी लोकप्रिय पार्क है। इस पार्क में आप अपने परिवार के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। इसमें आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

9. पटना साहिब गुरुद्वारा-

पटना साहिब गुरुद्वारा सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान भी है। यहां पर श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा बहुत आदरणीय और पावन माना जाता हैं। यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां गुरु गोविंद सिंह की यादों को ताजा करने के लिए उनके जीवन से संबंधित अनेकों वस्तुएं रखी हुई हैं।

10. महावीर मंदिर-

पटना में स्थित महावीर मंदिर को लेकर यहां के लोगों में असीम आस्था है। यहां भगवान हनुमान का सबसे बड़ा मंदिर भी है।

इस मंदिर में आप भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण, श्री कृष्ण और भोलेनाथ के दर्शन कर पाएंगे ।

ये भी पढ़े जानिए भारतीय महिलाओं द्वारा निर्मित ऐतिहासिक इमारतो के बारे में !

ये भी पढ़े घूमने के लिए दिल्ली की ये 20 जगह है सबसे बेस्ट, इतिहास से लेकर इनकी खूबसूरती तक सब मिलेगा आपको देखने को।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles